एक्सप्लोरर

कभी सुना है इस खास पत्थर के बारे में, जिसके बर्तन में दूध डाला तो बन जाता है दही?

Curd by Stone: राजस्थान के जैसलमेर से 50 किमी दूर हाबूर गांव का यह पत्थर जिसे 'हाबूरिया भाटा' भी कहा जाता है, दूध को दही में बदल देता है. इसमें कई कैमिकल पाए जाते हैं.

Haburbhata Stone: बचपन से अब तक हम सभी न जाने कितनी किवदंतियां सुनते आ रहे हैं. इसी तरह आपने सुना होगा कि पारस पत्थर के संपर्क में आने पर लोहा भी सोना बन जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताएंगे जिससे होने वाले चमत्कार को आप खुद भी करके देख सकते हैं. दूध से दही जमाने के लिए जामन के रूप में आमतौर पर छाछ, दही, नींबू आदि का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस चमत्कारी पत्थर का कमाल है कि इसमें रखे दूध को यह खुद ही दही बना देता है. राजस्थान के जैसलमेर से 50 किमी दूर स्थित हाबूरगांव में यह पत्थर पाया जाता है. राजस्थान के इस गांव लोग दूध से दही जमाने के लिए सैकड़ो वर्षों से इस चमत्कारी पत्थर का ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इस पत्थर में ऐसा क्या है जो यह दूध को दही बना देता है.

हबूरिया भाटा पत्थर
हाबूर गांव जिसका वर्तमान नाम पूनमनगर है, यहां का यह पत्थर अपने अंदर कई खूबियां समेटे हुए है. स्थानीय भाषा में इस पत्थर को 'हाबूरिया भाटा' भी कहा जाता है. यह ऐसा चमत्कारी पत्थर है, जिसके संपर्क में आते ही दूध जम जाता है. अपनी इस विशेषता के कारण यह पत्थर देश-विदेश में काफी लोकप्रिय है. यहां आने वाले सैलानी हाबूर पत्थर से बने बर्तन भी लेकर जाते हैं. इससे बने बर्तनों की डिमांड हमेशा बनी रहती है.

पत्थर में होते हैं ये केमिकल्स
पत्थर को लेकर हुई रिसर्च में यह बात सामने निकल कर आई है कि इस पत्थर में दही जमाने वाले कैमिकल मौजूद हैं. इस पत्थर में एमिनो एसिड, फिनायल एलिनिया, रिफ्टाफेन टायरोसिन मौजूद हैं. यही कैमिकल दूध को दही बनाने में सहायक होते हैं. इसमें जमी दही मीठी और सौंधी खुशबू वाली होती है. इसके बर्तन में जमी दही और उससे बनने वाली लस्सी के देश-विदेश के पर्यटक दीवाने हैं. हाबूर गांव के भूगर्भ से निकलने वाला यह पत्थर कई खनिज व अन्य जीवाश्मों से भरपूर है जो इसे चमत्कारी बनाते हैं.

कहा जाता है कि यहां पहले अथाह समुद्र हुआ करता था, जिसके सूखने के बाद यहां को.घासफूंस और कई समुद्री जीव यहां जीवाश्म बन गए और पहाड़ों मे तब्दील हो गए. समुंद्र की रेत रेगिस्तान में तब्दील हो गई. इस पत्थर से मूर्ति, खिलौने और बर्तन बनाए जाते हैं. देखने में यह हल्का सुनहरा और चमकीला होता है. ग्रामीण बताते हैं कि यह पत्थर ताजमहल सहित कई जगहों पर लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें - दो गांव में ये कैसी लड़ाई! कौनसा गांव जीता, इसका फैसला बुलबुल की लड़ाई से होता है... ये हैं लड़ाई के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget