एक्सप्लोरर

पिस्तौल साफ करते हुए गलती से कैसे चल जाती है गोली? जानें क्या होता है सेफ्टी लॉक

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं. ये घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि रिवॉल्वर साफ करते समय उन्हें गोली लगी थी.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह गोली लग गई. दरअसल कहा जा रहा है कि वो अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि तभी गलती से गोली चल गई और ये गोली उनके पैरों में लग गई. जिसके बाद तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि खून ज्यादा बहने से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी. कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पिस्तौल साफ करते हुए ऐसी घटनाएं क्यों हो जाती हैं और सेफ्टी लॉक क्या होता है.

क्यों चल जाती है गलती से गोली?

पिस्तौल को साफ करना एक जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन अगर सही तरीके से नहीं किया जाए तो यह बेहद खतरनाक हो सकती है. अक्सर खबरें आती हैं कि पिस्तौल साफ करते समय गलती से गोली चल जाने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं. यह दुर्घटना न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि उसके आसपास के लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है. पिस्तौल साफ करते समय गोली चलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पिस्तौल को साफ करते समय अक्सर ट्रिगर दब जाता है, जिससे गोली चल जाती है. इसके अलावा पिस्तौल को गलत तरीके से रखने से भी ट्रिगर दब सकता है और गोली चल सकती है.

इसके अलावा अगर पिस्तौल को पूरी तरह से खाली नहीं किया जाता है तो उसमें कारतूस रह जाने की संभावना होती है, जिससे गोली चल सकती है. साथ ही अगर पिस्तौल का सेफ्टी लॉक खराब है तो यह गोली चलने से नहीं रोक पाता है.

यह भी पढ़ें: भारत के अलावा इन देशों में होता है हिंदी भाषा का इस्तेमाल, वहां के लोग भी बोलते हैं हिंदी

सेफ्टी लॉक क्या होता है?

सेफ्टी लॉक एक ऐसा उपकरण है जो पिस्तौल को अनजाने में चलने से रोकता है. यह आमतौर पर पिस्तौल के ट्रिगर के पास होता है. जब सेफ्टी लॉक ऑन होता है तो ट्रिगर दबाने पर भी गोली नहीं चलती.

पिस्तौल साफ करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

पिस्तौल को साफ करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए.

पिस्तौल को पूरी तरह से खाली करें: पिस्तौल को साफ करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें कोई कारतूस न हो.

पिस्तौल को सुरक्षित जगह पर रखें: पिस्तौल को हमेशा सुरक्षित जगह पर रखें, जहां बच्चों या अनजान लोगों की पहुंच न हो.

सेफ्टी लॉक हमेशा ऑन रखें: पिस्तौल को साफ करते समय हमेशा सेफ्टी लॉक ऑन रखें.

पिस्तौल को कभी भी ट्रिगर की तरफ इशारा करके रखें: पिस्तौल को हमेशा किसी सुरक्षित दिशा में रखें.

पिस्तौल को साफ करने के लिए किसी प्रशिक्षित व्यक्ति से मदद लें: अगर आपको पिस्तौल साफ करने का अनुभव नहीं है तो किसी प्रशिक्षित व्यक्ति से मदद लें.                        

यह भी पढ़ें: क्या वाकई में होती हैं जलपरी? जानें इन्हें लेकर क्या कहता है इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Protests In POK: पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
Cylinders Prices Reduced: घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
Mughal Era News System: क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget