एक्सप्लोरर

जमीन से कैसे निकालते हैं सोना? फिर कोई गहना बनाने के लिए इसमें क्या मिलाया जाता है?

आमतौर पर सोना शुद्ध रूप में पाया जाता है, हालांकि सिल्वर, कॉपर, जिंक और लेड से भी इसे निकाला जा सकता है. इसके अलावा, समुद्र के पानी से भी सोना निकाला जाता है.

Gold: सोना एक कीमती धातु है. इसका इस्तेमाल आभूषण, सजावटी सामान और कुछ विद्युत उपकरण में किया जाता है. सोने पर मौसम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता मतलब यह हर मौसम में बिल्कुल सुरक्षित रहता है. धरती से अभी तक लगभग 2 लाख टन सोने का खनन किया जा चुका है. शुद्ध रूप में सोना एक चमकदार, हल्का लाल-पीला, ठोस, नरम धातु है. यह मानक परिस्थितियों में ठोस अवस्था में रहता है. प्रकृति में सोना मुक्त रूप में पाया जाता है, जो छोटे टुकड़ों या अनाज के दाने जैसे आकार में होता है. यह चट्टानों और बहते पानी से इकट्ठी हुई मिट्टी में पाया जाता है. क्या आपको पता है सोने को धरती से निकालने से लेकर उसके आभूषण बनकर आपकी खूबसूरती को बढ़ाने तक इसे कई चरणों से होकर गुजरना पड़ता है? 

धरती के गर्भ में बेशकीमती चीजों का भंडार है, जैसे कि पीने लायक पानी, सोना, चांदी, तांबा और पेट्रोलियम खनिज आदि. सोने के निर्माण को लेकर कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि सोना जीवाश्म के कारण धरती के अंदर तैयार हुआ था. जबकि कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि करोड़ो-अरबों वर्ष पहले पृथ्वी पर धूमकेतु की वर्षा हुई थी और तभी विभिन्न प्रकार की धातुएं धरती के अंदर गहराई में समा गई थी, जिनमें से सोना भी एक है. फिलहाल रसायन विज्ञान में सोने का निर्माण संभव नहीं है.

धरती से सोना कैसे निकाला जाता है?
आमतौर पर सोना शुद्ध रूप में पाया जाता है, हालांकि सिल्वर, कॉपर, जिंक और लेड से भी इसे निकाला जा सकता है. इसके अलावा, समुद्र के पानी से भी सोना निकाला जाता है, लेकिन लाभ की दृष्टि से यह पर्याप्त नहीं होता है. सोना आमतौर पर Lode या Vein और Placer, इन दो तरह के डिपोजिट में पाया जाता है. डिपोजिट के प्रकार पर ही निर्भर होता है कि सोना निकालने के लिए कौन-सी Mining तकनीक का इस्तेमाल होगा. धरती से Mining तकनीक से सोना प्राप्त करने के बाद इसे रिफाइन करने के लिए चार मुख्य प्रक्रियाओं, Floatation, Cyanidation, Amalgamation और Carbon-in-pulp से गुजारा जाता है. 

आभूषण और शुद्धता
सोने में कैरेट शब्द का अर्थ सोने की शुद्धता से होता है. अगर सोना 24 कैरेट का है तो इसका मतलब है कि वह बिल्कुल शुद्ध सोना है. 24 कैरेट का सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध, चमकीला-पीले रंग का सोना होता है. यह सबसे मुलायम होता है. इससे ज्यादातर सोने की ईंट, प्लेट, सिक्के और बिस्कुट इत्यादि बनाए जाते हैं. आभूषण बनाने के लिए सोने को थोड़ा सख्त बनाना पड़ता है. इसके लिए उसमें कई अन्य धातुओं की मिलावट की जाती है. मिलावट बढ़ने के साथ उसके कैरेट भी घटते चले जाते हैं. 24 कैरेट 99.99 % शुद्धता, 22 कैरेट 91.6 % शुद्धता, 18 कैरेट 75 % शुद्धता, 14 कैरेट 58.33 % शुद्धता, 12 कैरेट 50 % शुद्धता और 10 कैरेट 41.7 % शुद्धता वाला सोना होता है. सोने से आभूषण बनाने के लिए उसकी मजबूती बढ़ानी पड़ती है, जिसके लिए उसके साथ तांबा, चांदी, निकिल और जस्ता आदि धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें -

परवेज मुशर्रफ ने अटल जी से मिलने के लिए तोड़ा था प्रोटोकॉल, बीच रास्ते में रुकवाया था इस तरह काफिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fiji Port Project: क्या है फिजी पोर्ट प्रोजेक्ट? भारत समेत चार देश मिलकर ऐसे निकालेंगे चीन की हेकड़ी, यहां जान लीजिए
क्या है फिजी पोर्ट प्रोजेक्ट? भारत समेत चार देश मिलकर ऐसे निकालेंगे चीन की हेकड़ी, यहां जान लीजिए
SIR Policy: क्या है SIR की क्लीन डेटा पॉलिसी ? क्या इससे सच में हो रहा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
क्या है SIR की क्लीन डेटा पॉलिसी ? क्या इससे सच में हो रहा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
Abrahamic Religions: इस्लाम-यहूदी और ईसाई... इन तीनों धर्मों में क्या-क्या है समानता? जान लें सब कुछ
इस्लाम-यहूदी और ईसाई... इन तीनों धर्मों में क्या-क्या है समानता? जान लें सब कुछ
दिल्ली नहीं इस खूबसूरत शहर में है भारत का राष्ट्रपति निवास, गर्मियों में क्यों होना पड़ता है यहां शिफ्ट?
दिल्ली नहीं इस खूबसूरत शहर में है भारत का राष्ट्रपति निवास, गर्मियों में क्यों होना पड़ता है यहां शिफ्ट?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget