एक्सप्लोरर

Pervez Musharraf: परवेज मुशर्रफ ने अटल जी से मिलने के लिए तोड़ा था प्रोटोकॉल, बीच रास्ते में रुकवाया था इस तरह काफिला

अप्रैल 2005 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति मुर्शरफ भारत दौरे पर आए थे. उनकी वाजपेयी जी से मिलने की इच्छा थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी.

Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई (Dubai) के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिजनों ने बताया कि एमाइलॉयडोसिस के कारण आज उन्होंने दम तोड़ दिया. इनका जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था. कारगिल युद्ध (Kargil War) में उस वक्त पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुशर्रफ ही प्रमुख रणनीतिकार थे. ये भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से इतने प्रभावित थे कि एक बार अपने भारत के दौरे से वापस जाते समय वाजपेयी जी से मिलने के लिए उन्होंने प्रोटोकॉल तक तोड़ दिया था.

तख्तापलट कर बनें पाकिस्तान के राष्ट्रपति

1999 में मार्च से मई तक मुशर्रफ ने ही कारगिल जिले में गुप्त घुसपैठ का आदेश दिया था. भारत को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी. इसमें मुशर्रफ की भी बहुत किरकिरी हुई थी. साल 1999 में नवाज शरीफ की सरकार का सफल सैन्य तख्तापलट करने के बाद परवेज मुशर्रफ दक्षिण एशियाई राष्ट्र (पाकिस्तान) के दसवें राष्ट्रपति बने थे.

वाजपेयी जी से मिलने को रुकवाया था काफिला

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली से न केवल उनकी पार्टी के लोग, करीबी सहयोगी, विपक्षी दलों के नेता, बल्कि विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भी प्रभावित थे. राजकुमार शर्मा ने ‘‘साहित्य अमृत’’ पत्रिका में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से जुड़ी एक घटना का उल्लेख किया है. मुशर्रफ, वाजपेयी जी से बहुत प्रभावित थे. शर्मा ने अपने लेख के जरिए बताया है कि अप्रैल 2005 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति मुर्शरफ भारत दौरे पर आए थे. उनकी वाजपेयी जी से मिलने की इच्छा थी, लेकिन तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. मुशर्रफ भी शायद वाजपेयी से मिलने का पूरा इरादा बनाए बैठे थे. आखिरकार 18 अप्रैल 2005 को स्वदेश वापसी के लिये पालम हवाई अड्डा जाते समय यह मुलाकात हुई. 

अटल जी को व्यक्तित्व की थी अच्छी पहचान

मुशर्रफ ने पालम हवाई अड्डा जाते समय प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपना काफिला 6, कृष्ण मेनन मार्ग पर रुकवा दिया. तब वे अटल बिहारी वाजपेयी से मिले और उनसे कहा कि अगर वो (यानी अटल बिहारी वाजपेयी) प्रधानमंत्री होते तो आज नजारा कुछ और होता. अटलजी ने भी अपनी चिर परिचित शैली और मुस्कान के साथ परवेज़ मुर्शरफ को शुभकामनाएं दीं. शर्मा ने अपने इस लेख में लिखा है कि वाजपेयी को लोगों के व्यक्तित्व की अच्छी पहचान थी. उन्होंने अनेक नेताओं के बारे में टिप्पणियां की जो ज्यादातर सटीक बैठती थीं. 

यह भी पढ़ें - कैसी है कालापानी की जेल? यहां भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर हुए थे जुल्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget