एक्सप्लोरर

गिरगिट का रिश्तेदार है ये मेंढक, रंग बदलने में है माहिर; इसे कहा जाता है दुनिया का सबसे अच्छा पिता!

ग्लास फ्रॉग शिकारियों से बचने के लिए खुद को पारदर्शी बना लेता है. इस दौरान इसके शरीर के सभी आंतरिक अंग दिखाई देते हैं, और यहां तक कि उसके दिल की धड़कन भी साफ-साफ देखी जा सकती है.

इंसानों को जीवों की बहुत-सी प्रजातियों के बारे में जानकारी है, इन्हे हम अक्सर ही देखते रहते हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां बहुत कम देखने को मिलती है. यहां तक कि कुछ प्रजातियां तो ऐसी भी हैं जिनसे अभी तक इंसानों का सामना भी नहीं हुआ है. जीवों की कुछ सामान्य प्रजातियां हमारे दैनिक जीवन में दिखती है, लेकिन कुछ ऐसी प्रजातियां भी होती है जिन्हें हम अपनी आंखों से नहीं देख पाते. आइए, हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताते हैं जो जादू की तरह लगता है. यह जीव अपने शरीर को बदलने में केवल कुछ क्षणों का समय लगाता है, देखते ही देखते ये आपकी आंखों से ओंझल हो जायेगा.

पारदर्शी होने वाला मेंढक

यह खास जीव "ग्लास फ्रॉग" है. इसके पास स्वाभाविक रूप से ऐसी कला है कि यह अपने शरीर को ऐसे बना लेता है जैसे कि वह एक शीशे की तरह पारदर्शी हो. इसी कारण इसे "ग्लास फ्रॉग" कहा जाता है. यह जीव बहुत ही नाजुक और छोटा दिखता है, लेकिन इसकी साहसिकता बेहद प्रभावशाली होती है.

विज्ञानियों के अनुसार, "ग्लास फ्रॉग" की कुल 156 प्रजातियां होती हैं. सबसे छोटी प्रजाति की लंबाई 0.78 इंच होती है, जबकि सबसे बड़ी प्रजाति की लंबाई 3 इंच तक हो सकती है. आमतौर पर इनके शरीर का रंग हरा होता है, लेकिन जब खतरा आता है, तो यह अपने शरीर को पारदर्शी बना लेते हैं. कुछ "ग्लास फ्रॉग" के शरीर पर काले, सफेद, नीले और हरे रंग के स्पॉट भी होते हैं.

दिल की धड़कन तक साफ आती है नजर

वैज्ञानिकों के अनुसार, "ग्लास फ्रॉग" अपने शरीर को पारदर्शी बनाने का काम शिकारियों से खुद को बचाने के लिए करता है. यह जीव पौधों में खुद को छिपाने में बहुत माहिर होता है, जिससे कोई उसे पहचान नहीं पाता. जब यह अपने शरीर को पारदर्शी बना लेता है, तो उसके शरीर के सभी अंग दिखाई देते हैं, और यहां तक कि उसके दिल की धड़कन भी साफ-साफ देखी जा सकती है.


गिरगिट का रिश्तेदार है ये मेंढक, रंग बदलने में है माहिर; इसे कहा जाता है दुनिया का सबसे अच्छा पिता!

माना जाता है दुनिया का सबसे अच्छा पिता

इस "ग्लास फ्रॉग" को दुनिया का सबसे अच्छा पिता माना जाता है. इसका कारण यह है कि यह जीव अपने अंडों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देता है, और इस प्रकार अपने अंडों को सुरक्षित रखता है. "नेशनल ज्योग्राफिक" की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस "ग्लास फ्रॉग" की ज्यादातर प्रजातियां दक्षिणी मेक्सिको, सेंट्रल और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाती हैं, और इन्हें गरम जगहों में रहना पसंद होता है.

खून से हटा लेता है रेड ब्लड सेल्स

"साइंस जर्नल" में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, "ग्लास फ्रॉग" अपने पारदर्शी शरीर को बनाने के लिए अपने खून के बहाव से करीब 90 फीसदी रेड ब्लड सेल्स को हटा देता है और इसे अपने लिवर में संग्रहित कर लेता है. यही वजह है कि इसका शरीर ट्रांसपैरेंट हो जाता है.

यह भी पढ़ें - स्टार कछुए में ऐसा क्या होता है जो इसकी तस्करी की जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget