एक्सप्लोरर

पीरियड्स शुरू होते ही लड़की को किया जाता है शुद्ध, तमाम राज्यों में अलग हैं इसके रिवाज

देश के कई राज्यों में मासिक धर्म यानी लड़कियों के पीरियड्स को लेकर अलग-अलग रिवाज हैं. कई जगहों पर पीरियड्स की शुरुआत होने पर कार्ड बांटकर रिश्तेदारों को बुलाया जाता है और समारोह आयोजित होता है.

मासिक धर्म यानी पीरियड्स किसी भी लड़की की जिंदगी का अहम पड़ाव होते हैं. मासिक धर्म आना इस बात का संकेत होता है कि एक लड़की का शरीर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है. साइंस के मुताबिक, मासिक धर्म शुरू होते ही शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं. इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि पीरियड्स आने के बाद ही महिलाओं का शरीर मां बनने के लिए तैयार होता है. 

पीरियड्स आना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है. इसके बावजूद कई जगहों पर इसे अच्छा नहीं माना जाता. पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को अशुद्ध माना जाता है और उन पर कई तरह की पांबदियां लगा दी जाती हैं. हालांकि, कई राज्यों में पीरियड्स को ईश्वर का वरदान भी माना जाता है. इसकी शुरुआत होने पर समारोह का आयोजन भी किया जाता है. आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में मासिक धर्म यानी पीरियड्स को लेकर क्या-क्या रिवाज हैं... 

ऋतुशुद्धि रिवाज

कर्नाटक व अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में किसी भी लड़की के मासिक धर्म शुरू होते ही ऋतुशुद्धि या फिर ऋतु कला संस्कारम आयोजित किया जाता है. यह एक तरह से लड़कियों के वयस्क होने का अनुष्ठान है. इस दौरान लड़कियों को नहला कर उन्हें लंगा वोनी (हाफ साड़ी फंक्शन) पहनाई जाती है. इस दौरान लड़की के परिवारीजन व दोस्त उसे उपहार देते हैं. महिलाएं लड़की को पीरियड्स से जुड़ी हर बात बताती हैं, जिससे उसे भविष्य में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े. 

तुलोनिया बिया

असम में जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड्स होते हैं तो तुलोनिया बिया नामक त्योहार मनाया जाता है. यह शादी के समान त्योहार है, जिसमें लड़की को कई काम करने पर मनाही होती है. यहां तक कि से शुद्ध करके एक कमरे में भेज दिया जाता है, जहां उसे मासिक धर्म के दौरान रहना होता है. इस दौरान सूर्य,चंद्रमा और सितारों को भी देखना अशु माना जाता है. सात दिन बाद लड़की को तैयार कर केले के पौधे से उसकी शादी की जाती है. इस समारोह में लड़की रिश्तेदार उसे उपहार देते हैं. 

मंजल निरातु विजा

तमिलनाडु में पीरियड्स की शुरुआत में रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर बुलावा दिया जाता है. लड़की के चाचा को नारियल, नीम और आम के पत्तों से झोपड़ी बनानी होती है, इसमें लड़की को हल्दी के पानी से स्नान कराया जाता है. लड़की को मासिक धर्म के दौरान इसी झोपड़ी में रहना होता है, इस दौरान उसे स्वादिष्ट व्यंजन तक परोसे जाते हैं. 

राजा प्रभा

ओडिशा में पीरियड्स के शुरू होने पर तीन दिन का आयोजन होता है, जिसे राजा प्रभा कहा जाता है. इन दिनों में लड़कियां किसी काम काज में हिस्सा नहीं लेतीं, उन्हें नए कपड़े पहनाए जाते है.चौथे दिन लड़कियों को स्नान करा होता है. 

यह भी पढ़ें: लंच के बाद तुरंत खेलने लगते हैं क्रिकेटर्स, ऐसा करना कितना नुकसानदायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget