एक्सप्लोरर

किस देश से सबसे आसानी से किसी अपराधी को लाया जा सकता है भारत? जान लीजिए जवाब

भारत में अपराध करने के बाद अपराधी विदेश भाग जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन देशों से अपराधियों को आसानी से भारत लाया जा सकता है?

भारत में रहने वाले कई अपराधी अपराध करने के बाद विदेश भाग जाते हैं. इन अपराधियों को भारत वापस लाने के प्रोसेस को प्रत्यर्पण कहा जाता है. ऐसे में उस अपराधी को वापस भारत लाने के लिए भारतीय पुलिस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश से किसी अपराधी को सबसे आसानी से भारत लाया जा सकता है? चलिए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: पब्लिक टॉयलेट में दरवाजों और फर्श के बीच क्यों रखा जाता है गैप, किस वजह से होता है ऐसा?

क्या है प्रत्यर्पण?

प्रत्यर्पण का मतलब है किसी देश से दूसरे देश को कोई अपराधी सौंपना. जब कोई अपराधी एक देश से दूसरे देश में भाग जाता है और उसपर किसी अपराध का आरोप होता है तो उस देश की सरकार दूसरे देश से उस अपराधी को वापस मांग सकती है. इस प्रोसेस को ही प्रत्यर्पण कहा जाता है. इसके बाद उस अपराधि को भारतीय कानून के तहत सजा दी जाती है.

भारत की किन देशों के साथ ही प्रत्यर्पण संधि?

भारत और दूसरे देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि होती है, जिसके तहत अपराधियों को एक देश से दूसरे देश में लाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाता है. भारत ने कई देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि की हुई है, जिनके तहत अगर कोई व्यक्ति वहां अपराध करता है और भारत में वांछित होता है, तो उसे आसानी से भारत भेजा जा सकता है. इसमें संधि में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, दुबई, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल हैं. हालांकि, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में समय लग सकता है और यह कई कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: किसी मंत्री या विधायक को गाड़ी के पेट्रोल-डीजल के लिए कितने पैसे मिलते हैं? जान लीजिए जवाब

किस देश से सबसे आसानी से अपराधी को भारत लाया जा सकता है?

जिन देशों से भारत की मजबूत प्रत्यर्पण संधियां हैं उनसे किसी भी अपराधी को आसानी से भारत लाया जा सकता है. ऐसे में भारत के साथ जिन देशों की मजबूत प्रत्यर्पण संधियां हैं उनके बारे में जानते हैं.

दुबई (यूएई): दुबई एक ऐसा देश है जहां भारतीय अपराधी अक्सर छिपे होते हैं. यहां की सरकार और भारतीय सरकार के बीच प्रत्यर्पण संधि बेहद प्रभावी है. दुबई में भारतीय समुदाय भी काफी बड़ा है और यहां से अपराधियों को भारत लाना बाकि देशों के मुकाबले सरल होता है.

सिंगापुर: सिंगापुर भी एक ऐसा देश है, जहां प्रत्यर्पण प्रक्रिया को काफी सरल और तेजी से लागू किया जाता है. सिंगापुर और भारत के बीच अच्छे रिश्ते हैं और दोनों देशों की न्यायिक प्रणाली में आपसी सहयोग की भावना है, जिससे वहां से अपराधियों का प्रत्यर्पण करना आसान होता है.

कनाडा: कनाडा में भी भारतीय अपराधियों का एक बड़ा समूह है. भारत और कनाडा के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में कम समय लगता है. हालांकि, कनाडा में कुछ मामलों में प्रत्यर्पण में देरी हो सकती है, खासकर जब मामला राजनीतिक से जुड़ा हो.

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका और भारत के बीच भी प्रत्यर्पण संधि है. भारत में बड़े अपराधों के मामलों में अमेरिकी अधिकारियों से सहयोग मिलना बाकि देशों के मुकाबले आसान होता है. हालांकि, अमेरिका में कुछ कानूनी प्रक्रियाएं लंबी हो सकती हैं, फिर भी वहां से अपराधियों को लाने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: स्पेस में फंसने के बाद क्या एक ही स्पेससूट में महीनों तक रहते हैं एस्ट्रोनॉट्स? ये रहा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget