एक्सप्लोरर

मिल गया नर्क का दरवाजा, 50 साल से लगातार उगल रहा आग

जिस जगह को पूरी दुनिया में नर्क का दरवाजा कहा जाता है, वो जगह कहीं और नहीं बल्कि तुर्कमेनिस्तान में है. यहां मौजूद एक विशाल क्रेटर को ही नर्क का दरवाजा कहा जाता है.

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं. इनमें से कुछ को देख कर तो आपको ऐसा लगेगा जैसे ये इस दुनिया के हैं ही नहीं. इसी तरह का एक अजूबा है नर्क का द्वार, जिसके अंदर से पिछले कई सालों से लगातार आग निकल रही है. हिंदू धर्म में स्वर्ग और नर्क की कहानी सबको पता है. कहा जाता है कि जो लोग अच्छा काम करते हैं वो स्वर्ग जाते हैं और जो लोग बुरा काम करते हैं वो नर्क जाते हैं. हालांकि, अब तक किसी को ये नहीं पता था कि ये नर्क और स्वर्ग है कहां. लेकिन जब से ये रहस्यमयी जगह मिली है, कुछ लोग इसे ही नर्क का दरवाजा कहने लगे हैं.

कहां है ये नर्क का दरवाजा

जिस जगह को पूरी दुनिया में नर्क का दरवाजा कहा जाता है, वो जगह कहीं और नहीं बल्कि तुर्कमेनिस्तान में है. यहां मौजूद एक विशाल क्रेटर को ही नर्क का दरवाजा कहा जाता है. दरअसल, इससे बीते 50 वर्षों से आग निकल रही है. इस आग की तपन इतनी ज्यादा होती है कि आप अगर इसके करीब भी चले जाएं तो पिघल जाएंगे. नर्क के दरवाजे के नाम से मशहूर ये गड्ढा 230 फीट चौड़ा है. वैज्ञानिक कहते हैं कि इस गड्ढे में आग गैस के कारण लगी है और निरंतर उसी के कारण आग धधक रही है. तुर्कमेनिस्तान के अश्गाब शहर से 160 मील दूर स्थित काराकुम रेगिस्तान में मौजूद ये गड्ढा आज पूरी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है. अंग्रेजी में इस जगह को कुछ लोग गेट ऑफ हेल और माउथ ऑफ हेल भी कहते हैं.

कैसे लगी मौत के दरवाजे में आग?

कहा जाता है कि पहले ये गड्ढा नहीं था, बल्कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जब सोवियत संघ की हालत खराब होने लगी तो वह तेल और प्राकृतिक गैसों के लिए रेगिस्तान में खुदाई करने लगा. इस खुदाई के दौरान एक जगह ऐसी मिली जहां काफी गैस थी. लेकिन जब यहां से गैस निकालने की कोशिश हुई तो ये जगह अचानक से धंस गई और इसमें आग लग गई. ये आग आज भी जल रही है और लोगों के दिल में एक अलग सी खौफ पैदा कर रही है. कहते हैं कि कई वर्षों तक यहां के लोकल लोग इस जगह को शापित मानते रहे. उन लोगों का कहना था कि इस जमीन के नीचे शैतान रहते हैं और ये आग उनके गुस्से का कहर है. हालांकि, विज्ञान ऐसा कुछ नहीं मानता. विज्ञान का मानना है कि इस गड्ढे से गैस बीते 50 वर्षों से रिस रहा है, जिसकी वजह से ये आग बरकरार है.

ये भी पढ़ें: क्या होता है हज के दौरान शैतान को पत्थर मारने का मतलब? जानिए क्या है ये परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget