एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह को कितनी मिलती थी पेंशन, यह अब उनके परिवार के किन-किन सदस्यों को मिलेगी?

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी मनमोहन सिंह को काफी सुविधाएं मिलती थीं. इसके अलावा उन्हें हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन भी मिलती थी. अब सवाल यह है कि उनके निधन के बाद यह पेंशन किसे मिलेगी?

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. 26 दिसंबर की रात 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. बता दें कि प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी मनमोहन सिंह को काफी सुविधाएं मिलती थीं. इसके अलावा उन्हें हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन भी मिलती थी. अब सवाल यह है कि उनके निधन के बाद यह पेंशन किसे मिलेगी? इस पर परिवार के किन-किन सदस्यों का हक होगा? वहीं, बाकी सुविधाओं का लाभ भी किन-किन सदस्यों को मिलेगा? 

मनमोहन सिंह को मिलती थीं ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह को नई दिल्ली में तीन, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित बंगला दिया गया था. पूर्व प्रधानमंत्री होने की वजह से शुरुआती पांच साल में उन्हें खास सुविधाएं दी गई थीं, लेकिन उसके बाद नियम के हिसाब से बदलाव कर दिया गया था.

सुरक्षा व्यवस्था में हुआ था यह बदलाव

पूर्व प्रधानमंत्री को पहले एक साल तक एसपीजी सुरक्षा मिलती है. इसके बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है. ऐसे में मनमोहन सिंह को भी पहले एक साल तक एसपीजी और उसके बाद जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई. इसके अलावा उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं, जिनमें 20 हजार रुपये महीना पेंशन, लुटियंस जोन में आजीवन मुफ्त आवास, ताउम्र फ्री मेडिकल फैसिलिटी, एक साल में छह घरेलू स्तर के हवाई टिकट, पूरी तरफ फ्री रेल यात्रा, जिंदगी भर फ्री बिजली-पानी और पांच साल बाद निजी सहायक और एक चपरासी मिलता था. साथ ही, ऑफिस खर्च के लिए सालाना छह हजार रुपये भी दिए जाते थे.

यह भी पढ़ें: पूरे करियर में सिर्फ एक ही बार चुनावी मैदान में उतरे थे मनमोहन सिंह, जानें क्या रहा नतीजा

परिवार के किन-किन सदस्यों को मिलेगी पेंशन?

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह को हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन मिलती थी. नियमों के हिसाब से अब यह पेंशन उनकी पत्नी गुरशरण कौर को मिलेगी. इसके अलावा आवास की सहूलियत में भी कोई कटौती नहीं होगी. अगर सुविधाओं की बात करें तो मनमोहन सिंह की पत्नी और उनके आश्रितों को ये सुविधाएं मिलती रहेंगी. इनमें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, रेलवे में फ्री यात्रा और हवाई जहाज में रियायती दरों पर सफर की सहूलियत मिलेगी. वहीं, सिक्योरिटी गार्ड से लेकर अन्य सुरक्षा व्यवस्था आदि भी बरकरार रहेंगी.

यह भी पढ़ें: आरबीआई गवर्नर कब बने थे डॉ मनमोहन सिंह? इन बड़े पदों पर किया काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Forget Dreams After Waking Up: सुबह उठते ही क्यों याद नहीं रहता सपना, क्या है इसका साइंस?
सुबह उठते ही क्यों याद नहीं रहता सपना, क्या है इसका साइंस?
Delhi Metro Brake System: दिन में कितनी बार लगते हैं दिल्ली मेट्रो के ब्रेक? क्यों नहीं खराब होता इसका ब्रेकिंग सिस्टम
दिन में कितनी बार लगते हैं दिल्ली मेट्रो के ब्रेक? क्यों नहीं खराब होता इसका ब्रेकिंग सिस्टम
Islamic NATO: क्या इस्लामिक NATO से एक साथ लड़ सकता है भारत, जानें किसके पास कितनी ताकत?
क्या इस्लामिक NATO से एक साथ लड़ सकता है भारत, जानें किसके पास कितनी ताकत?
इतने सालों से लगातार कैसे ट्रेवल कर रहा वॉयेजर 1, कहां से मिल रही इसे पावर?
इतने सालों से लगातार कैसे ट्रेवल कर रहा वॉयेजर 1, कहां से मिल रही इसे पावर?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget