एक्सप्लोरर

अगर सड़क पर मिले पैसों को रख लिए तो हो सकती है जेल? क्या है ये खास कानून

Finding Items Rules: कई बार लोगों को सड़क पर कुछ गिरा हुआ सामान मिल जाता है तो लोग उसे अपने पास रख लेते हैं. क्या आप इससे जुड़े कानून के बारे में जानते हैं?

अक्सर होता है कि जब किसी को रास्ते में कोई सामान मिल जाता है तो वो उसे उठा लेता है. कई लोग होते हैं, जो आसपास किसी से उस सामान के बारे में पूछते हैं और कोई मालिक ना मिले तो उसे ले जाते हैं. कुछ ऐसे होते हैं कि उसे मालिक तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ बिना किसी झिझक उसे अपना समझकर रख लेते हैं. अब ये आदत कितनी सही है और कितनी गलत, इसे लेकर लोगों का अलग- अलग मानना है. लेकिन कानून के हिसाब से क्या करना सही है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फैक्ट शेयर किया जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को रास्ते में 10 रुपये से अधिक या उससे अधिक वैल्यू का सामान मिल जाता है, तो उसे पुलिस या मालिक को लौटाना जरूरी है वर्ना कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में जानते हैं कि सड़क पर मिले सामान को लेकर क्या नियम है और क्या सही में 10 रुपये का सामान मिलने पर दिक्कत हो सकती है. इस पर जानते हैं कि इसे लेकर क्या कानून बना हुआ है?

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रेम जोशी के अनुसार, भारत में एक अनुबंध कानून यानी कॉन्ट्रेक्ट लॉ 1872 है, जिसकी धारा 71 में किसी को मिलने वाले सामान से जुड़े कर्तव्यों और जिम्मेदारी के बारे में बात की गई है. इस कानून में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी का सामान मिलता है या फिर वो किसी का काम सामान ढूंढ लेता है तो उसकी जिम्मेदारी है कि वो अच्छे से अपने पास रखे, उसे जिम्मेदारी से संभालकर रखे, उसे दूसरे सामान के साथ मिक्स ना करे और उस सामान को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का काम करे. ऐसे में वह व्यक्ति पुलिस, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों से सहारा ले सकता है. 

साथ ही एडवोकेट जोशी का कहना है कि वैसे ऐसा कोई विशिष्ट कानून नहीं है, जो आपको सड़क पर कुछ पाए जाने पर पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए मजबूर करता हो. लेकिन अगर किसी को कोई सामान सड़क पर मिलता है तो वो चोरी नहीं है, लेकिन वो व्यक्ति उसका दुरुपयोग कर सकता है. ऐसी स्थिति में भारतीय दंड संहिता की धारा 403 के तहत बेईमानी या गलती तरीके से किसी चल संपत्ति का दुरुपयोग करना अपराध हो सकता है और स्थिति के अनुसार इस केस में दो साल तक की जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. 

ऐसे में बता दें कि कानून में किसी भी स्पेसिफिक अमाउंट से ज्यादा सामान होने या फिर सामान लौटाने की जबरन जिम्मेदारी को लेकर कोई नियम है. बस ये बताया गया है कि लोगों को मालिक तक सामान लौटा देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जी-20 के लिए बनाए गए हैं सेफ हाउस, जानिए अटैक की स्थिति में कैसे आएंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget