एक्सप्लोरर

फैंसी बियर से लेकर लिजर्ड स्क्वाड तक... ये हैं दुनिया के टॉप हैकिंग ग्रुप्स

दुनियाभर में कई हैकर ग्रुप्स हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के टॉप 5 हैकर ग्रुप्स के बारे में बताएंंगे जो हैकिंग के लिए सबसे एडवांस टूल्स का इस्तेमाल करते हैं.

हमारे आसपास दो तरह के लोग रहते हैं. एक जिन्हें आप जानते हैं कि वो लोग कौन हैं, क्या करते हैं, कैसे रहते हैं और कहां रहते हैं. वहीं दूसरे वो लोग हैं, जिनके बारे में आपको लगता है कि आप उन्हें जानते हैं, लेकिन असलियत में आप उन्हें नहीं जानते. कुछ इसी तरह की श्रेणी में आते हैं दुनिया के टॉप हैकर. ये अपने आप को दुनिया के सामने शो नहीं करते. ये आपके आसपास ही रहते हैं, लेकिन आप इन्हें पहचान नहीं पाएंगे. चलिए आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे खतरनाक हैकिंग ग्रुप्स के बारे में बताते हैं...जिनके बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च करने में भी डरते हैं.

पहले नंबर पर है एनोनिमस (Anonymous)

एनोनिमस दुनिया का सबसे खतरनाक हैकिंग ग्रुप है. आपने इंटरनेट पर सफेद स्माइलिंग जोकर वाले मास्क की काफी तस्वीरें देखी होंगी. ये इस ग्रुप का लोगो इमेज है. यानी इन्हें पूरे इंटरनेट पर इसी तरह से पहचाना जाता है. इनके सदस्य पूरी दुनिया में हैं. ये हर तरह की हैकिंग करते हैं. सबसे बड़ी बात कि जब ये किसी तरह की बड़ी हैकिंग करते हैं तो इंटरनेट पर इसका श्रेय भी लेते हैं.

दूसरे नंबर पर है लिजर्ड स्क्वाड (Lizard Squad)

अगर लिजर्ड स्क्वाड ने कोई काम किया है तो आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं. ये ग्रुप एक खास तरह का निशान अपनी हर हैकिंग के बाद छोड़ जाता है. ये निशान है एक छिपकली मानव का. यानी एक ऐसे जीव की फोटो जो धड़ तक कोट पैंट पहना हुआ इंसान होता है और उसका सिर छिपकली का होता है. इसे दुनिया के सबसे शातिर हैकरों की लिस्ट में रखा जाता है. इस ग्रुप को दुनिया की कुछ सबसे बड़ी हैकिंग के लिए जिम्मेदार माना जाता है. जैसे 2014 में इन्होंने सोनी प्ले स्टेशन नेटवर्क और माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स लाइव को हैक कर लिया था.

तीसरे नंबर पर है फैंसी बियर (Fancy Bear)

इस हैकिंग ग्रुप को इंटरनेट पर दो नामों से जाना जाता है. पहला APT28 और दूसरा फैंसी बियर. ये हैकिंग ग्रुप अपने हैकरों के लिए जिस तरह के लोगो का इस्तेमाल करत है, वो काफी डरावना होता है. इस ग्रुप के बारे में कहा जाता है कि इसका संबंध रूस की सरकार से भी है. इस ग्रुप पर आरोप लगा था कि साल 2016 में इसने अमेरिका के चुनाव को भी प्रभावित किया था.

चौथे नंबर पर लज़ारस ग्रुप (Lazarus Group)

ये दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक हैकिंग ग्रुप है. लज़ारस ग्रुप के बारे में कहा जाता है कि इसे नॉर्थ कोरिया की सरकार का संरक्षण है  और इसे ऑपरेट करने वाले हैकर भी वहीं रहते हैं. इस हैकिंग ग्रुप का नाम उस वक्त सबके सामने आया था जब इसने सोनी पिक्चर्स पर साइबर अटैक किया था. कहा जाता है कि ये प्राइवेट फर्म पर साइबर अटैक कर के उनसे मोटा पैसा वसूलता है.

पांचवें नंबर पर हैं शैडो ब्रोकर्स (Shadow Brokers)

शैडो ब्रोकर्स दुनिया में सबसे खतरनाक हैकरों के ग्रुप में 5वें नंबर पर हैं. कहा जाता है कि ये ग्रुप हैकिंग के लिए सबसे ज्यादा एडवांस टूल्स का इस्तेमाल करता है. इस ग्रुप के हैकर पूरी दुनिया में हैं. कुछ समय पहले इस ग्रुप ने क्लेम किया था कि इसने कई तरह के हैकिंग टूल्स को ही हैक कर लिया है.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम देश पाकिस्तान में किस दाम में मिलता है खजूर? जानिए भारत से महंगा है या सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
अमेरिका में रह रहा बेटा अपने घर पैसा भेजे, क्या उस पर भी लागू होगा FCRA?
अमेरिका में रह रहा बेटा अपने घर पैसा भेजे, क्या उस पर भी लागू होगा FCRA?
2 बेटे जेल में और तीसरे की हादसे में मौत, जानें अतीक अहमद के परिवार में कौन-कौन?
2 बेटे जेल में और तीसरे की हादसे में मौत, जानें अतीक अहमद के परिवार में कौन-कौन?

वीडियोज

Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget