एक्सप्लोरर

भारत में कहां-कहां होती है स्कूबा डाइविंग, कैसी दिखती है समंदर के नीचे की दुनिया

फेमस सिंगर जुबिन गर्ग, जिन्होंने या अली, सुबह सुबह और कई हिट गानों में अपनी आवाज दी थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे. 52 साल के जुबिन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई.

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. फेमस सिंगर जुबिन गर्ग, जिन्होंने या अली, सुबह सुबह और कई हिट गानों में अपनी आवाज दी थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे. 52 साल के जुबिन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई. वे नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे, लेकिन एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. बताया गया कि पानी के अंदर डाइविंग करते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जुबिन गर्ग का असम और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक बहुत ही बड़ा नाम था. उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि असमिया, बंगाली, नेपाली और अन्य 40 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए. उनकी मौत के बाद से लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं जारी हैं. कई लोग दुख जाता रहे हैं तो कई लोग जुबिन के बारे में सर्च कर रहे हैं. इसी के साथ स्कूबा डाइविंग को लेकर भी कई सारी चर्चाएं हो रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत में कहां-कहां स्कूबा डाइविंग होती है.

भारत में कहां-कहां स्कूबा डाइविंग होती है

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर हैं. यहां आप समुद्र के नीचे की दुनिया, रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ्स को पास से देख सकते हैं. आइए भारत में स्कूबा डाइविंग की कुछ फेमस जगहों के बारे में जानते हैं - 

1. गोवा - गोवा सिर्फ पार्टी और बीचेज के लिए नहीं, बल्कि स्कूबा डाइविंग के लिए भी बहुत पॉपुलर है. यहां स्कूबा डाइविंग के लिए कई फेमस डाइविंग साइट्स हैं जैसे ग्रैंड आइलैंड, डेवी जोन्स लॉकर, टर्बो टनल. 

2.केरल – दक्षिण भारत के इस सुंदर राज्य में भी स्कूबा डाइविंग की सुविधा है.  यहां लाइटहाउस बीच, हवाह बीच जैसे कई डाइविंग स्पॉट है. 

3. कर्नाटक – कर्नाटक में नेत्रानी द्वीप भी स्कूबा डाइविंग के लिए काफी फेमस है, इसे कबूतर द्वीप के नाम से भी जाना जाता है. यह जगह कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में, मुरुदेश्वर से तकरीबन 20 से 25 किमी की दूरी पर है.

4. पांडिचेरी - भारत के पूर्वी तट पर स्थित यह शहर फ्रेंच आर्किटेक्चर और अंडरवाटर एडवेंचर दोनों के लिए जाना जाता है. भारत के पूर्वी तट पर पांडिचेरी स्कूबा डाइविंग के लिए भी काफी फेमस है. भारत में सबसे अच्छी स्कूबा डाइविंग जगहों में से माना जाता है. यहां पर अरविंद की दीवार, टेम्पल रीफ, 4 कॉर्नर, कूल शार्क रीफ और रेविन्स और द होल जैसे स्कूबा डाइविंग स्पॉट है. 

5. महाराष्ट्र -  महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग किले के पास स्थित तारकरली के पास का पानी साफ बताया जाता है. यहां स्कूबा डाइविंग के अलावा, आप पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग करने का मौका भी मिल सकता है. यहां पर डाइविंग के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है.

6. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - भारत का सबसे साफ और खूबसूरत समुद्र यहीं देखने को मिलता है. इसे भारत में सबसे अच्छी स्कूबा डाइविंग जगहों में से माना जाता है. यहां कछुए, रे मछलियां, मोर ईल्स, बैटफिश दिख सकते हैं. साथ हरी हैवलॉक आइलैंड, एलिफेंट बीच यहां के फेमस डाइविंग स्पॉट्स हैं. 

यह भी पढ़ें Wealth Report 2025: भारत में हर 30 मिनट में एक परिवार बन रहा करोड़पति, वेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS देशों के पास कितना पैसा, दुनिया की कितनी इकोनॉमी पर कंट्रोल?
BRICS देशों के पास कितना पैसा, दुनिया की कितनी इकोनॉमी पर कंट्रोल?
नेपाल की तरह बिना वीजा-पासपोर्ट के पाक-बांग्लादेश क्यों नहीं जा सकते? क्या है कानून
नेपाल की तरह बिना वीजा-पासपोर्ट के पाक-बांग्लादेश क्यों नहीं जा सकते? क्या है कानून
बिना नागरिकता लिए भारतीय सेना में कैसे शामिल हो जाते हैं नेपाली गोरखा, क्या है कानून?
बिना नागरिकता लिए भारतीय सेना में कैसे शामिल हो जाते हैं नेपाली गोरखा, क्या है कानून?
पाकिस्तान में ढहाया गया 200 साल पुराना गुरुद्वारा, किसने बनाया था इसे?
पाकिस्तान में ढहाया गया 200 साल पुराना गुरुद्वारा, किसने बनाया था इसे?

वीडियोज

Nepal Flood Latest Update | Breaking: दुनिया के सबसे 'वायरल घर' का रहस्य क्या है ? | Bhote Koshi
Breaking | Flood Alert | Chitrakoot Flood: कुदरत की निगाह टेढ़ी, चित्रकूट पानी-पानी! | MP News | ABP
Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- Gaurav Khanna को मेरी Bisexuality हॉट लगती थी
Mukesh Khanna की जिद से Shaktimaan अटका? Ranveer Singh को लेकर फिर दिया बड़ा बयान
Nepal News: नेपाल बाढ़ में तबाही! बह गए 616 लोग, 320 भारतीय अब भी लापता.. ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP का जेन-जी के लिए खास प्लान! नितिन नवीन ने की बैठक, क्या हुई बात?
BJP का जेन-जी के लिए खास प्लान! नितिन नवीन ने की बैठक, क्या हुई बात?
CNG के दाम बढ़े तो टैक्सी चालकों ने खोला मोर्चा, दिल्ली में 3 सितंबर को प्रदर्शन
CNG के दाम बढ़े तो टैक्सी चालकों ने खोला मोर्चा, दिल्ली में 3 सितंबर को प्रदर्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम इंडिया में आएगा 23 साल का स्टार! श्रेयस अय्यर हैं वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम इंडिया में आएगा 23 साल का स्टार! श्रेयस अय्यर हैं वजह
KBC में 25 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट के पिता की भावुक अपील, बोले- 'छोटी सी नौकरी दिला दो'
केबीसी में 25 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट के पिता की भावुक अपील, बोले- 'छोटी सी नौकरी दिला दो'
'मेसी इवेंट के टिकट का पैसा मिलेगा वापस', बंगाल CM का बड़ा ऐलान
'मेसी इवेंट के टिकट का पैसा मिलेगा वापस', बंगाल CM का बड़ा ऐलान
नेपाल बाढ़: एक साड़ी ने बचा ली 21 जिंदगियां, दिल दहला देने वाला किस्सा
नेपाल बाढ़: एक साड़ी ने बचा ली 21 जिंदगियां, दिल दहला देने वाला किस्सा
Chrome को टक्कर देगा Brave! अब बिना असली Email दिए बनाएं अकाउंट
Chrome को टक्कर देगा Brave! अब बिना असली Email दिए बनाएं अकाउंट
नेपाल की बाढ़ में बहकर आया लाखों का कैश और ज्वेलरी, वीडियो वायरल
नेपाल की बाढ़ में बहकर आया लाखों का कैश और ज्वेलरी, वीडियो वायरल
Embed widget