एक्सप्लोरर

जमीन पर मौजूद हर चीज की परछाई बनती है, फिर हवाई जहाज कि क्यों नहीं बनती?

हवाई जहाज जब जमीन पर होता है तो उसकी परछाई आप आसानी से देख पाते हैं. लेकिन आसमान में उड़ने के बाद ऐसा नहीं होता. एक्सपर्ट इसके लिए प्रकाश के विवर्तन को जिम्मेदार बताते हैं.

धरती पर मौजूद किसी भी चीज पर अगर प्रकाश पड़ता है तो उसकी एक परछाई बन जाती है. विज्ञान की भाषा में कहें तो पृथ्वी पर मौजूद हर उस चीज की परछाई बनती है, जिसमें द्रव्यमान होता है यानी जो अपारदर्शी होती है. वस्तु की साइज के हिसाब से ही उसकी परछाई भी बनती है यानी छोटी चीज की परछाई छोटी और बड़ी चीज की बड़ी होती है. हालांकि, प्रकाश के एंगल को बदल कर आप परछाई को वस्तु से बड़ा भी कर सकते हैं.

हवाई जहाज की परछाई

आपने गौर किया होगा कि दिन में जब कभी आसमान में प्लेन उड़ता है तो उसकी परछाई धरती पर नहीं बनती. ऐसे में सवाल उठता है कि द्रव्यमान तो प्लेन का भी होता है और आसमान में उड़ते समय इस पर भी सूरज की रौशनी पड़ती है फिर ऐसा क्यों होता है कि इसकी परछाई धरती पर नहीं बनती?

हवाई जहाज जब जमीन पर होता है तो उसकी परछाई आप आसानी से देख पाते हैं. लेकिन आसमान में उड़ने के बाद ऐसा नहीं होता. एक्सपर्ट इसके लिए प्रकाश के विवर्तन को जिम्मेदार बताते हैं. इसे ऐसे समझिए, जब प्रकाश सीधी रेखा में चलता है और किसी नुकीले सिरे से टकराता है तो किनारों पर से प्रकाश की किरणें थोड़ा सा मुड़ जाती हैं और प्रकाश का इस तरह मुड़ना ही 'प्रकाश का विवर्तन' कहलाता है.

पतंग की परछाई भी नहीं दिखती

ऐसा नहीं है कि सिर्फ हवाई जहाज की ही परछाई नहीं दिखती. आसमान में जब पतंग बहुत ऊंचाई पर उड़ता है तो उसकी भी परछाई हमें जमीन पर नहीं दिखाई देती. इसके लिए भी प्रकाश का विवर्तन ही जिम्मेदार होता है. हालांकि, जब आपकी पतंग एक तय ऊंचाई से नीचे होती है तो उसकी परछाई आप आसानी से जमीन पर देख सकते हैं. लेकिन इस परछाई का आकार पतंग की साइज और प्रकाश के एंगल पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: Passenger Planes: यात्री प्लेन जमीन से 12 किलोमीटर की ऊंचाई तक ही क्यों उड़ते, क्या है इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
क्यों बार बार नेपाल बन रहा कुदरत के कहर का शिकार? क्या है इसके पीछे की वजह
क्यों बार बार नेपाल बन रहा कुदरत के कहर का शिकार? क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
Embed widget