एक्सप्लोरर

नबी की बर्थ एनिवर्सरी पर क्यों हो रही ड्राई डे की मांग, क्या बाकी ईद में भी ऐसा कोई नियम?

Eid Milad Un Nabi 2025: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को इस्लाम में पवित्र दिन माना जाता है, इसलिए नबी की जयंती पर शराबबंदी यानी ड्राई डे की मांग अक्सर उठती है. चलिए जानें कि क्या बाकी ईद पर भी ऐसा कोई नियम है.

इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन नबी का पर्व बहुत खास माना जाता है. इस्लामिक मान्यता है कि रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. यही वजह है मुस्लिम लोगों में इस दिन की बहुत मान्यता है और वे हर साल इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं. आज (शुक्रवार) ईद-ए-मिलाद-उन नबी का पर्व है. लेकिन कई जगहों पर नबी की बर्थ एनिवर्सरी पर ड्राई डे की मांग हो रही है. चलिए जानें कि क्या बाकी ईद में भी ऐसा कोई नियम होता है?

कहां हुई ड्राई डे की मांग

दरअसल राजस्थान में मुस्लिम नेताओं और संगठनों ने मिलकर ईद-ए-मिलाद-उन नबी पर सीएम भजनलाल से ड्राई डे रखने की मांग की थी. उनका कहना था कि नबी ने महिलाओं पर जुल्म, ब्याजखोरी और सबसे बड़ी नशाखोरी यानि शराब को हराम करार दिया है. इसीलिए मुस्लिम नेताओं की सीएम से गुजारिश थी कि वे इस मौके पर ड्राई डे रखें, जिससे कि पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा. 

बाकी ईद पर क्यों नहीं होती ड्राई डे की मांग

ड्राई डे यानि शराब की बिक्री और खपत पर पाबंदी को कहा जाता है. देश में गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और कुछ अन्य पर्वों पर शराबबंदी लागू की जाती हैं. लेकिन सवाल उठता है कि अन्य ईदों, जैसे ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ऐसी मांग क्यों नहीं होती? दरअसल, इन दोनों पर्वों का स्वरूप अलग है. ईद-उल-फितर रमजान के रोजे पूरे होने के बाद खुशी और उत्सव का त्योहार है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज अदा करते हैं और रिश्तेदारों से मिलकर जश्न मनाते हैं.

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर शराब बिक्री से गलत संदेश

इसी तरह ईद-उल-अजहा कुर्बानी का त्योहार है, जिसमें धार्मिक कर्तव्य निभाने और सामूहिक भाईचारे पर जोर होता है. इन मौकों पर शराबबंदी की कोई पारंपरिक या धार्मिक शर्त नहीं है, इसलिए ड्राई डे की मांग भी आमतौर पर नहीं उठती है. ईद-ए-मिलादुन्नबी की खासियत यह है कि यह दिन पैगंबर साहब की याद, उनके संदेश और जीवन से प्रेरणा लेने का है. इसे पूरी निष्ठा और संयम के साथ मनाने पर जोर दिया जाता है. इसीलिए धार्मिक नेताओं का मानना है कि इस दिन शराब की बिक्री समाज में गलत संदेश देती है और इसे रोकना जरूरी है. 

क्या बाकी ईद में भी ड्राई डे का नियम?

हालांकि, ड्राई डे को लेकर सरकारी निर्णय राज्यों पर निर्भर करता है. कुछ प्रदेशों में इसे लागू किया जाता है, तो कहीं केवल सिफारिश तक सीमित रह जाता है. जबकि बाकी ईदों पर शराबबंदी का कोई नियम या परंपरा नहीं है, ईद-ए-मिलादुन्नबी पर ड्राई डे की मांग इसलिए विशेष रूप से उठती है, क्योंकि इसे इस्लाम धर्म में सबसे पाक दिन माना जाता है और इसकी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की कोशिश की जाती है.

यह भी पढ़ें: आज मुस्लिमों की तीसरी बड़ी ईद! लेकिन इसमें नहीं पढ़ी जाती नमाज, जानिए क्यों?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Earthquake Technology: कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
SAARC Summit: 2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?
2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली मालगाड़ी कौन-सी? जानें नाम
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली मालगाड़ी कौन-सी? जानें नाम
दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?
दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget