एक्सप्लोरर

Cannabis Effects in Rats: गांजा खाकर इस तरह बौराते हैं चूहे, मथुरा में 581 किलो गांजा उड़ा गए, कोर्ट ने कहा जांच होगी

मथुरा पुलिस की बात कि 'गांजा चूहे खा गए' सही है या गलत इस पर कोई फैसला करने से पहले यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की यह रिसर्च आपको जरूर पढ़नी चाहिए.

देश में इंसान तो इंसान अब चूहे भी नशेड़ी हो गए हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस का ऐसा कहना है. नया मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है, जहां की पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि माल खाने में रखा गया 581 किलो गांजा चूहे खा गए. जी हां गांजा! इससे पहले बिहार और हरियाणा पुलिस भी बेचारे चूहों पर शराबी होने का ठप्पा लगा चुकी है.

दो अलग-अलग मामलों में बिहार और हरियाणा की पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि माल खाने में रखी हजारों-लाखों लीटर शराब चूहे पी गए. हालांकि, मथुरा वाले कांड में कोर्ट को पुलिस की इस दलील पर संदेह है. इसीलिए अदालत ने पुलिस टीम को 26 नवंबर तक सबूत के साथ रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. खैर, इस आर्टिकल में आज हम जानेंगे कि क्या वाकई चूहे गांजा खाते हैं? और अगर खाते हैं तो उन पर गांजे का कैसा असर होता है. इन सभी प्रश्नों का उत्तर हम आपको तथ्यों के साथ देंगे.

चूहों पर कैसा होता है गांजे का असर?

मथुरा पुलिस की बात सही है या गलत इस पर कोई फैसला करने से पहले यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की यह रिसर्च आपको जरूर पढ़नी चाहिए. दरअसल, यूनिवर्सिटी ने 29 चूहों को गांजे का नशा दे कर ये देखना चाहा कि आखिर चूहे इसे लेने के बाद किस तरह का बर्ताव करते हैं. दरअसल, इन 29 चूहों के सामने दो टास्क रखे गए, एक कठिन और दूसरा थोड़ा सरल. कठिन टास्क को पूरा करने पर इन्हे दो शुगर की गोलियां मिलतीं और सरल टास्क को पूरा करने पर इन्हें एक शुगर की गोली मिलती. हैरानी की बात ये है कि चूहों को जब तक गांजे का नशा नहीं दिया गया था उन्होंने कठिन टास्क को चुना, लेकिन जैसे ही गांजे का नशा उन्हें दिया गया उन्होंने कठिन टास्क को छोड़ कर सरल वाले को चुन लिया.

गांजा चूहों को सुस्त कर देता है

गांजा देने पर चूहों की बुद्धी तेज हो जाती है या नशे की वजह से उन्होंने कठिन काम को छोड़कर सरल को चुना ये कहना सही नहीं होगा. दरअसल, रिसर्च का कहना है कि गांजे के सेवन के बाद चूहों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो सुस्त पड़ गए थे. यानि गांजे के अंदर जो कंपाउंड पाए जाते हैं, जैसे ही वह चूहों के अंदर गए उन्होंने चूहों को सुस्त कर दिया. इस वजह से उन्होंने कठिन काम को छोड़ कर सरल काम को चुना. हालांकि, कई वैज्ञानिक ये जरूर मानते हैं कि गांजे में कुछ विशेष औषधीय गुण पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: गिरगिट को रंग बदलते तो देखा ही होगा! समझिए कैसे होता है ये अनोखा कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget