एक्सप्लोरर

अब कितनी बढ़ गई डॉली चायवाला की कमाई, वायरल गर्ल मोनालिसा से कम या ज्यादा; यहां जानें

डॉली चायवाला और वायरल गर्ल मोनालिसा दोनों ऐसे शख्स हैं जिन्हें साधारण जीवन से रातोंरात स्टारडम मिला. चलिए जानते हैं कि अब कितनी बढ़ गई डॉली चायवाला की कमाई, वायरल गर्ल मोनालिसा से कम या ज्यादा.

सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होना किसी साधारण व्यक्ति को रातोंरात स्टार बना सकता है. जिसका जीता जागता उदाहरण महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा और नागपुर के डॉली चायवाला हैं. डॉली चायवाला वहीं हैं जिनकी अनोखी चाय बनाने की स्टाइल ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि डॉली चायवाला की कमाई अब कितनी बढ़ गई है और वायरल गर्ल मोनालिसा से इनकी कमाई कम है या ज्यादा?.

कौन है डॉली चायवाला

डॉली चायवाला का असली नाम सुनील पाटिल है और ये नागपुर में रहते हैं. उन्होंने अपने भाई के चाय स्टॉल से शुरुआत की. 2010 के दशक में उन्होंने अपना खुद का स्टॉल 'डॉली की टपरी' शुरू किया. चाय बनाते वक्त डॉली का स्टाइल ही एकदम अनोखा है. डॉली चाय बनाते हुए डांस करते हैं, फनी डायलॉग बोलते हैं, जो वीडियो वायरल हो जाते हैं. साल 2024 में डॉली चायवाला ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय सर्व की. बिल गेट्स ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कहते हैं, 'वन चाय, प्लीज!' डॉली की स्टाइल देखकर गेट्स प्रभावित हुए. यह वीडियो वायरल हो गया और डॉली रातोंरात स्टार बन गए.

अब कितनी कमाई कर लेते हैं

पहले वे रोज 350-500 कप चाय बेचते थे, हर कप 7 रुपये का. इससे दैनिक कमाई 2,450 से 3,500 रुपये थी, मासिक लगभग 75,000 से 1 लाख रुपये. लेकिन वायरल होने के बाद ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और इवेंट्स ने उनकी इनकम को कई गुना बढ़ा दिया. 2025 तक आते-आते डॉली की कमाई का ग्राफ आसमान छू रहा है. अब अगर 15-20 रुपये एक कप चाय का औसत मूल्य निकाला जाए तो डॉली रोजाना करीब 5000 से 10 हजार कमा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब एक इवेंट या शो के लिए 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा, 4-5 स्टार होटल का स्टे और एक साथी का खर्च भी मेजबान को वहन करना पड़ता है. फूड फेस्टिवल्स, कॉलेज इवेंट्स में गेस्ट अपीयरेंस से मासिक इनकम 1.5 से 2.5 लाख तक पहुंच गई है. कुल मिलाकर अब उनकी नेट वर्थ 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है.

रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं थी मोनालिसा

17 साल की मोनालिसा घोसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली है. महाकुंभ 2025 में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर रुद्राक्ष और मोती की मालाएं बेच रही थीं और रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. उनकी भूरी आंखें, सादगी और स्माइल ने सभी का दिल जीत लिया और उनका वीडियो वायरल हो गया. कभी संगम पर बैठकर माला बेचने वाली मोनालिसा म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए लाखों रुपये कमा रही है. म्यूजिक वीडियो और एंडोर्समेंट से वायरल गर्ल मोनालिसा की 30 दिनों की कमाई लाखों तक पहुंच चुकी है. महाकुंभ से वायरल होकर सुर्खियों में आई यह लड़की अब इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बन चुकी है.

कितनी कर लेती हैं कमाई

इंस्टाग्राम पर सात लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर्स. वायरल होने के बाद ब्रांड्स ने कॉन्टैक्ट किया अब वह एक बड़े ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर बन चुकी है इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये मिले थे. म्यूजिक वीडियो और एंडोर्समेंट से वायरल गर्ल मोनालिसा की 30 दिनों की कमाई लाखों तक पहुंच चुकी है. वे बॉलीवुड की तरफ रुख कर रही हैं, लेकिन अभी डॉली जितनी कमर्शियल सक्सेस नहीं हैं. अगर दोनों की इनकम देखें तो डॉली की कमाई मोनालिसा से कहीं ज्यादा है. डॉली के पास बिजनेस मॉडल है चाय स्टॉल, फ्रैंचाइजी, हाई फीस वाले इवेंट्स. डॉली की सालाना कमाई करोड़ों में, जबकि मोनालिसा की लाखों में. 

इसे भी पढ़ें-सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और जापान में आनेवाला है जलजला

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget