एक्सप्लोरर

जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसे बनाने में कितना खर्च आता है? एक कोच कितने रुपये का होता है?

Train Cost: भारत में आमतौर पर इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन वाली ट्रेनें चलती हैं. इनके इंजन को तैयार करने में 13 से 20 करोड़ रुपये की लागत आती है. आइए जानते हैं पूरी ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है.

Indian Railways Train Cost: भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है. यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी है. रेलवे यात्रियों की सुविधा का भी खास ख्याल रखता है, इसलिए समय समय पर तौर-तरीकों में बदलाव करता रहता है. यात्रा को और सुगम बनाने के लिए देश में नई-नई सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चल रही है. पिछले कुछ सालों से रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है. आपने भी कभी न कभी भारतीय रेल से सफर जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं उसकी कीमत कितनी होती है. दमदार इंजन के साथ चलने वाली एक ट्रेन को बनाने में कितनी लागत लगती है? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे और साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सेमी-हाई ट्रेनें की भी कीमत के बारे में जानकारी देंगे.

नई जनरेशन वाली वंदे भारत ट्रेन की कीमत

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी. वहीं, गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल रूट पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन थी और इसमें यात्रियों को पहले वाली वंदे भारत से ज्यादा और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नई जनरेशन वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत करीब 115 करोड़ रुपये है.

एक इंजन तैयार करने का खर्च

भारत में आमतौर पर इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनें चलती हैं. इनके इंजन को तैयार करने में 13 से 20 करोड़ रुपये तक की लागत आती है. गौरतलब है कि इंजन की कीमत उसकी पावर के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि वह बिजली से चलने वाला है या डीजल से. इंजन के बाद बात अगर ट्रेन के डिब्बों की करें तो ट्रेन का एक डिब्बा तैयार करने में औसतन 2 करोड़ रुपये का खर्चा होता है. जनरल क्लास का डिब्बा तैयार करने में खर्च इससे थोड़ा कम होता है, जबकि एसी कोच तैयार करने में इससे भी ज्यादा खर्च आ जाता है.

पूरी ट्रेन की कीमत

एक सामान्य यात्री ट्रेन में औसतन 24 डिब्बे होते हैं. इस हिसाब से अगर हम एक पूरी ट्रेन की कुल कीमत का अंदाजा लगाएं तो इसे तैयार करने में करीब 66 करोड़ रुपये का खर्च आ जाता है. इसमें इंजन का खर्च औसतन 18 करोड़ और 2-2 करोड़ रुपये के हिसाब से 24 डिब्बों के 48 करोड़ रुपये डिब्बों का खर्च शामिल हैं. यानी आप औसतन 66 करोड़ रुपये की कीमत वाली ट्रेन में सफर करते हैं. 

यह भी पढ़ें - क्या टिकट गुम होने पर या बिना टिकट के भी यात्रा कर सकते हैं? पढ़िए क्या हैं रेलवे के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget