एक्सप्लोरर

आप भी अपने शहर को कहते हैं जिला? जानिए किस भाषा का शब्द है जिला

आप किस जिला से हैं? दूसरे शहरों में रहने वालों के सामने अक्सर ये सवाल आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जिला आखिर किस भाषा का शब्द है. शहर और जिला में क्या अंतर होता है ?

कौन जिला से हैं आप? दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों के सामने अक्सर ये सवाल आता है. बोलचाल पंसद करने वाले भी अधिकांश लोग फ्लाइट,ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से और टैक्सी, ऑटो ड्राइवर से अक्सर पूछ लेते हैं कि कहां के रहने वाले हैं?  हम ये भी कह सकते हैं कि बातचीत की शुरूआत भी शहर और जिला पूछने से होती है. आज हम आपको बताएंगे कि जिला और शहर में क्या अंतर होता है और ये किस भाषा का शब्द है. 

जिला शब्द

बता दें कि जिला यानि हिंदी में जनपद और अंग्रेजी में डिस्ट्रिक्ट कहते हैं. जीवन में इस शब्द का इस्तेमाल लगभग हर रोज बातचीत के दौरान होता है. क्योंकि किसी भी इंसान की पहचान उसके घर और क्षेत्र से होती है. सवाल ये है कि आखिर जिला किस भाषा का शब्द है. दरअसल जिला को कई लोग फारसी शब्द बताते हैं, कुछ लोग इसे अरबी भाषा का शब्द बताते हैं. हालांकि अरबी में इसे ज़िला कहते हैं और अरबी में इसका मतलब चमक-दमक से भी होता है.

वहीं हिंदी में जिला को जनपद कहते हैं, ये संस्कृत से लिया गया शब्द है. वहीं पुराने समय में जिला के लिए महाजनपद शब्द का इस्तेमाल भी किया जाता था. आज भी देश के कई हिस्सों में जिला शब्द का इस्तेमाल होता है तो कई जगहों पर जनपद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. 

सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य

अब सवाल ये है कि आखिर सबसे ज्यादा जिला किस राज्य में है. बता दें कि उत्तर प्रदेश वो राज्य है, जहां सबसे ज्यादा जिले हैं. उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं. वहीं पूरे भारतवर्ष में हर जिला अपने लिए खास है, क्यों हर जगह की अपनी संस्कृति, विरासत और परंपराएं हैं.

सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

गुजरात का कच्छ जिला सबसे बड़ा जिला है, जो करीब 45, 674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. वहीं लद्दाख का लेह जिला देश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 45,110 वर्ग किलोमीटर में फैला है. भारत का सबसे छोटा जिला केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का माहे जिला है, जो महज 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

जिला और शहर में अंतर

आपने कई बार अनुभव किया होगा कि लोग जिला और शहर को एक समझते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिला और शहर दोनों में एक बड़ा अंतर है. एक जिले में कई ग्रामीण क्षेत्र और शहर आते हैं. किसी भी जिले का जो बड़ा और विकसित हिस्सा होता है, उसे शहर कहा जाता है. शहरों में स्कूल, अस्पताल समेत सभी सुविधाएं मौजूद होती हैं.

ये भी पढ़ें: ICMR Guidelines: आप भी इस वक्त पीते हैं चाय-कॉफी तो हो जाएं सावधान, ICMR ने अलर्ट जारी कर कही बड़ी बात

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget