एक्सप्लोरर

क्या भारतीय पैरा एसएफ कमांडो सच में खाते हैं कांच और 36 घंटे तक नहीं लेते नींद...

पैरा एसएफ कमांडोज बनने के लिए बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. 90 दिनों तक चलने वाले इस प्रोबेशन ट्रेनिंग को सब पूरा नहीं कर पाते हैं. आपको बता दें 80 फीसदी जवान ट्रेनिंग भी पूरी नहीं कर पाते.

हर देश के पास उसकी एक सेना होती है, लेकिन उस सेना में एक ऐसा खास दस्ता होता है जो सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है... भारतीय सेना में यह गौरव पैरा एसएफ कमांडोज को प्राप्त है. इंडियन आर्मी का यह वो खास फौजी दस्ता है जो किसी भी नामुमकिन काम को आसानी से कर सकता है. आपको याद होगा 29 सितंबर 2016 की तारीख में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और इस सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकवादी मारे गए थे, इसे भी पैरा एसएफ कमांडोज ने ही अंजाम दिया था. बाद में इस पर उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म भी बनी. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक पैरा एसएफ कमांडो बनने के लिए किस ट्रेनिंग से जवानों को गुजरना पड़ता है.

पहले जानिए कौन होते हैं पैरा एसएफ कमांडोज

भारतीय सेना में एक पैराशूट रेजिमेंट नाम की स्पेशल फोर्य यूनिट है. पैरा एसएफ कमांडोज उसी रेजिमेंट का हिस्सा होते हैं. इनका इस्तेमाल सेना स्पेशल ऑपरेशन, आतंकवाद विरोधी अभियान, गैर परंपरागत हमले, विशेष टोही मुहिम, विदेश में आंतरिक सुरक्षा और विद्रोह को कुचलने के लिए करती है. जब भारतीय सेना को बहुत बड़ा कोई अभियान करना पड़ता है, तब ही इनको याद किया जाता है.

इनकी भर्ती कैसे होती है

भारतीय सेना के पैरा एसएफ कमांडोज की बटालियन में सीधी भर्ती नहीं होती है. अगर कोई पैरा एसएफ कमांडो बनना चाहता है तो उसे पहले भारतीय सेना में भर्ती होना पड़ेगा. दरअसल, भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद ही आप पैराट्रूपर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको पैराट्रूपर्स में भर्ती होने के लिए अपने कमांडिंग ऑफिसर का रिकमेंडेशन लेटर भी प्राप्त करना होता है. इस वक्त भारतीय सेना में पैरा एसएफ कमांडोज की कुल 9 बटालियन्स हैं.

क्या ये 36 घंटे तक बिना सोये बिना कुछ खाये-पिये रह सकते हैं

पैरा एसएफ कमांडोज बनने के लिए बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. 90 दिनों तक चलने वाले इस प्रोबेशन ट्रेनिंग को सब पूरा नहीं कर पाते हैं. आप जानकर हैरान होंगे कि इस ट्रेनिंग को 80 फीसदी जवान बीच में ही छोड़ देते हैं. जबकि अंतिम में सिर्फ 2 प्रतिशत जवान ही पैराएसएफ कमांजोड के लिए सिलेक्ट होते हैं. सबसे बड़ी बात की इस ट्रेनिंग के दौरान कई बार इन जवानों को 36 घंटे तक कुछ भी खाने पीने को नहीं दिया जाता है और वो इन 36 घंटों में एक मिनट की नींद भी नहीं लेते हैं. सोचिए क्या एक आम इंसान ऐसा कभी कर पाएगा.

कांच क्यों खिलाया जाता है पैरा एसएफ कमांडोज को

पैरा एसएफ कमांडोज जब 90 दिन की अपनी कठिन ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं तो आम इंसान नहीं रह जाते हैं. यही अहसास दिलाने के लिए उन्हें कांच खिलाया जाता है. दरअसल, ये एक परंपरा है जो बताती है कि पैरा एसएफ कमांडोज आम इंसान नहीं है. इस परंपरा में होता ये है कि जब जवानों की ट्रेनिंग पूरी हो जाती है तो उन्हें रम का एक पटियाला पैग दिया जाता है, जिसे उन्हें खत्म करना होता है. ये पटियाला पैग तभी खत्म माना जाता है, जब तक कि जवान पूरी शराब पीने के बाद कांच के ग्लास को दांतों से काट कर उसका एक टुकड़ा निगल नहीं लेता.

ये भी पढ़ें: कोहिनूर ही नहीं... ब्रिटिश रॉयल फैमिली के पास हैं हमारे ये आभूषण, कीमत इतनी कि अंदाजा लगाना है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget