एक्सप्लोरर

क्या सच में इंसान वायरस की वजह से बच्चे देते हैं, जानिए वैज्ञानिक ऐसा क्यों कह रहे हैं

दुनिया में कई तरह के वायरस पाए जाते हैं. एक वायरस जो हमें बीमार करते हैं और दूसरे वायरस जो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और पर्यावरण में रह कर वो इसे संतुलित बनाते हैं.

बीते कुछ वर्षों में इंसान अगर सबसे ज्यादा किसी चीज से परेशान हुए तो वो थे वायरस. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया, करोड़ों लोग इसकी चपेट में आने से मर गए. लेकिन क्या वायरस इंसानों के लिए सिर्फ बुरे ही होते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा नहीं है. दरअसल, अगर वायरस इस धरती पर ना हों तो यहां जीवन संभव ही नहीं होगा. आज अगर पृथ्वी से सभी वायरस खत्म हो जाएं तो धरती के सभी जीव महज डेढ़ दिन में मर जाएंगे. चलिए जानते हैं कि वायरस क्यों जीवन के लिए जरूरी हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीबीसी पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की विस्कॉन्सिन-मेडिसन यूनिवर्सिटी के महामारी विशेषज्ञ टोनी गोल्डबर्ग इस पर कहते हैं, "अगर अचानक धरती से सारे के सारे वायरस ख़त्म हो जाएंगे, तो इस धरती के सभी जीवों को मरने में महज एक से डेढ़ दिन का ही वक्त लगेगा. गोल्डबर्ग कहते हैं वायरस इस धरती पर जीवन को चलाने की धुरी हैं. यही वजह है कि हमें उनकी बुराइयों की अनदेखी करनी चाहिए.

वायरस कितने जरूरी

दुनिया में कई तरह के वायरस पाए जाते हैं. एक वायरस जो हमें बीमार करता है और दूसरा वायरस जो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और पर्यावरण में रह कर वो इसे संतुलित बनाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये दुख की बात है कि हम ज्यादातर रोगाणुओं पर अध्ययन करते हैं और उनके बारे में पता लगाते हैं. जबकि, हम ऐसे वायरस के बारे में बेहद कम पता लगाते हैं जो हमें जीवन के करीब रखते हैं. जैसे एक वायरस था हर्पीज़.

यह वायरस हमें प्लेग और लिस्टेरिया नाम की बीमारियों से बचा सकता है. हर्पीज़ के शिकार चूहे, ऐसी बीमारियों के बैक्टीरिया से बच जाते हैं. ऐसे ही, GB वायरस C  भी एक ऐसा ही वायरस है. यह डेंगू के लिए ज़िम्मेदार वायरस का एक दूर का रिश्तेदार है. अगर आप इस वायरस से संक्रमित हैं तो आपमें में एड्स की बीमारी तेज़ी से नहीं फैलती. और इसकी वजह से इबोला वायरस से मरने की आशंका भी कम हो जाती है.

इंसान अंडे की जगह बच्चे क्यों देते हैं

इस रिपोर्ट के अनुसार, आज इंसान अगर अंडे की जगह सीधे बच्चों को जन्म दे रहे हैं तो इसमें भी एक वायरस के इंफेक्शन का ही कमाल है. दरअसल, आज से 13 करोड़ साल पहले इंसानों के पूर्वजों में रेट्रोवायरस संक्रमड़ बड़े पैमाने पर फैला. इसी संक्रमण की वजह से इंसानों में गर्भ धारण करने की खूबी पैदा हो पाई.

ये भी पढ़ें: क्या किसी लड़ाई में हुई थी अकबर के बेहद खास नवरत्न बीरबल की मौत, आज ही के दिन हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget