एक्सप्लोरर

दिल्ली में फिर बिना पटाखों की दीपावली, जानें किस खतरनाक लेवल तक पहुंच जाता है पॉल्यूशन

दिल्ली में दीपावली के अगले दिन AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हमेशा से खराब रहा है. कई बार तो ये इतना खराब हो जाता है कि सामान्य इंसान को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है.

दीपावली हिंदुओं के लिए एक बड़ा त्योहार है. इस दिन लोग दीपक जलाते हैं और कुछ लोग पूरे घर को रंग बिरंगे झालरों से सजाते हैं. इसके साथ साथ इस दिन जम कर पटाखे भी फोड़े जाते हैं. हालांकि, इन पटाखों से प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि दूसरे दिन सांस के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती थी. खासकर दिल्ली के लोगों को इन पटाखों से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के लोग पहले से ही खराब हवा और खतरनाक प्रदूषण से जूझ रहे होते हैं, ऐसे में दीपावली के बाद यहां कि स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली में पटाखों के निर्माण, उनके इस्तेमाल, बिक्री, भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. ये प्रतिबंध दिल्ली सरकार ने लगाया है. इसी को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी कि दिल्ली में दीपावली के दिन पटाखे जलाने की परमिशन दी जाए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई से मना कर दिया और मनोज तिवारी से कहा, ''आप लोगों को समझाएं कि वे पटाखे ना जलाएं. यहां तक कि चुनाव के बाद विजय जुलूस के दौरान भी पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए. जीत का जश्न मनाने के और भी कई तरीके हैं.''

दीपावली और दिल्ली का प्रदूषण

दिल्ली में दीपावली के अगले दिन AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हमेशा से खराब रहा है. कई बार तो ये इतना खराब हो जाता है कि सामान्य इंसान को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. यहां तक कि आंखों में खुजली और रेडनेस भी सामान्य हो जाता है. चलिए अब आपको आंकड़ों के माध्यम से बताते हैं कि दिल्ली में दीपावली के अगले दिन कितना प्रदूषण होता है. साल 2021 में दीपावली के दूसरे दिल्ली का एक्यूआई 462 था. जबकि 2022 में ये 326 था. वहीं 2020 में ये 435, 2019 में 368, 2018 में 390 और 2017 में ये 407 था.

अब AQI का गणित समझिए

दरअसल, ज़ीरो से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है. जबकि 51 से 100 को 'संतोषजनक' और 101 से 200 को 'मध्यम' और 201 से 300 एक्यूआई को 'खराब' की कैटेगरी में रखा गया है. वहीं अगर किसी शहर का AQI 301 से 400 के बीच है तो समझिए वहां की हवा 'बहुत खराब' हो चुकी है. जबकि, 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है. यान ऐसी जगह पर रह रहे लोग सांस की बीमारी के शिकार हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2023: भारत के इस इकलौते राज्य की राजभाषा है अंग्रेजी, इसी भाषा में होती है पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Property Documents: मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
Australia Uranium: ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget