एक्सप्लोरर

क्या है बच्चे पैदा करने की ये नई तकनीक, जिसमें महिलाएं भ्रूण को निकालकर फ्रीज करवा देती हैं और फिर...

Frozen Embryos: IVF में पुरुष के स्पर्म और महिला के एग या फिर इन दोनों के कॉम्बिनेशन से बनने वाले भ्रूण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. इसमें कई दंपत्तियां भ्रूण को फ्रीज भी करवाती हैं.

Frozen Embryos For Pregnancy: आजकल दंपत्तियों में इनफर्टिलिटी एक बड़ी और आम समस्या हो गई है. आमतौर पर स्वस्थ दिखने वाले कपल भी मां-बाप नहीं बन पाते हैं. कई बार पुरुष के स्पर्म में कमी होती है तो कभी महिलाओं में एग समस्या. कई मामलों में ऐसा भी होता है कि दोनों एकदम ठीक होते हैं, लेकिन तब भी बच्चा पैदा होने में समस्या होती है. इन सभी समस्याओं का हल इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के पास है. आइए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं... 

IVF से है संभव
बच्चे पैदा करने के कई तरीके खोजे गए हैं. विज्ञान की बदौलत स्पर्म या एग को संरक्षित रखकर कई साल बाद मां-बाप बना जा सकता है. टेस्ट ट्यूब की मदद से भी बेबी पैदा किए जा सकते हैं. इसके अलावा, किसी दूसरी दंपत्ति के बच्चे को कोई और औरत भी अपने गर्भ में पाल सकती है. यह सब IVF का हिस्सा होता है. IVF में पुरुष के स्पर्म और महिला के एग या फिर इन दोनों के कॉम्बिनेशन से बनने वाले भ्रूण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. जो लोग गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं, शारीरिक अक्षमता या किसी कानूनी अड़चन के चलते मां-बाप नहीं बन पा रहे हैं, उन लोगों के लिए यह टेक्नोलॉजी वरदान से कम नहीं है. 

भ्रूण का महत्व और इसका बनना?
भ्रूण को अंग्रेजी में Embryos कहते हैं. महिला और पुरुष के संबंध के बाद, पुरुष के स्पर्म और महिला के एग के मिलने से ही भ्रूण बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. महिला के एग को फर्टिलाइज करने के लिए पुरुष का कोई एक स्पर्म ही काफी होता है. फर्टिलाइज हुए एग को जायगोट कहते हैं. जैसे-जैसे जायगोट गर्भाशय की ओर बढ़ता है तो यह अपना रूप बदलता रहता है. कुछ समय बाद यह कोशिकाओं की एक खोखली गेंद जैसा बन जाता है. इस गेंद सी संरचना को ब्लास्टोसिस्ट कहा जाता है. ब्लास्टोसिस्ट जब गर्भाशय में पहुंच जाता है तो यह गर्भाशय की दीवार से चिपक जाता है और भ्रूण का निर्माण होता है.

IVF में समस्या के हिसाब से हल निकाले जाते हैं. उदाहरण के लिए अगर स्पर्म काउंट में समस्या है तो लैब में स्पर्म क्वालिटी को लेकर काम किया जाता है. ऐसा ही महिलाओं के एग के साथ भी किया जा सकता है. एग को भी कुछ दिनों तक फ्रीज करके रखा जा सकता है. कई महिलाएं बाद में प्रेग्नेंसी के लिए या ज्यादा उम्र में मां बनने के लिए भी अपने एग को फ्रीज करवा कर रखवा लेती हैं.

क्या है Frozen Embryos?
इस प्रक्रिया में महिलाओं के अंडाशय से एग को निकाला जाता है और उसे फर्टिलाइज करके भ्रूण बनाया जाता है. जब भ्रूण तैयार होकर कुछ दिन का हो जाता है तो उसे फ्रीज कर दिया जाता है. यानी इस भ्रूण को एक निश्चित तापमान पर कुछ समय के लिए संरक्षित किया जा सकता है. बाद में ज़रूरत पड़ने पर इसे वापस से महिला के गर्भाशय में ट्रांसप्लांट किया जाता है. सफल ट्रांसप्लांट होने पर यह भ्रूण महिला के पेट में बड़ा होने लगता है और आगे चलकर बच्चा बन जाता है.

यह भी पढ़ें -

फिरौती में हैकर्स ने मांगे 200 करोड़ रुपये, ये हैं देश में अब तक हुए 7 सबसे बड़े हैकिंग के मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget