एक्सप्लोरर

क्या सच में एलियंस ने बनाए थे मिस्र के पिरामिड? जानें हर किसी की जुबां पर आई इस बात का सच

गीजा के जो तीनों पिरामिड बने हैं वो ओरायन बेल्ट के तीन सितारों के साथ अलाइन्ड हैं. इसके अलावा मिरामिड की दीवारों पर कई हीरोग्लिफ मिले हैं. इसमें अंतिरक्षयान, आधुनिक तरह की स्पेसशिप जैसी चीजें बनी हैं.

मिस्र के पिरामिड दुनिया की उन कुछ चुनिंदा चीजों में से हैं जिन्हें देखकर इंसान हमेशा अपने पूर्वजों की तकनीक पर गर्व करेंगे. लेकिन इंटरनेट पर एक सवाल दशकों से तैर रहा है कि क्या मिस्र यानी गीजा के द ग्रेट पिरामिड इंसानों द्वारा ही बनाए गए थे? या उन्हें एलियन्स ने बनाया था. दरअसल, उस दौर में ऐसी किसी तकनीक का होना लगभग असंभव सा है जब इस तरह के पिरामिड को बड़े-बड़े पत्थरों की मदद से बनाया गया था.

मिस्र के द ग्रेट पिरामिड

मिस्र के द ग्रेट पिरामिड के बारे में कहा जाता है कि इसे बनाने के लिए लगभग 23 लाख चूना पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. सबसे बड़ी बात कि पिरामिड को बनाने के लिए इस्तेमाल हुए इन एक-एक पत्थरों का वजन लगभग 2 टन था. अब ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर जब उस दौर में क्रेन जैसी कोई तकनीक मौजूद ही नहीं थी तो फिर इन पत्थरों को उठा कर पिरामिड में इतने ऊपर लगाया कैसे गया.

एलियन के साथ कैसे जुड़ा संबंध

दरअसल, गीजा के जो तीनों पिरामिड बने हैं वो ओरायन बेल्ट के तीन सितारों के साथ एलाइन्ड हैं. इसके अलावा मिरामिड की दीवारों पर कई हीरोग्लिफ मिले हैं. इसमें अंतिरक्षयान, आधुनिक तरह की स्पेसशिप जैसी चीजें बनी हैं. इसके अलावा पिरामिड की अंडरग्राउंड दीवारों पर कई तरह के चित्र बने हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्ति बल्ब जैसी चीज को उठा कर रख रहे हैं. इन्हीं चीजों की वजह से कुछ लोग मानते हैं कि मिस्र के तीनों द ग्रेट पिरामिड को एलियन्स ने बनाया है. हालांकि, इस बात को साबित करने के लिए किसी के पास कोई ठोस आधार नहीं है.

नील नदी का कनेक्शन

कुछ साल पहले पुरातत्विदों ने गीजा के पिरामिड से जीवाश्म के कुछ मिट्टी के नमूने इकट्ठा किए थे. इसे उन्होंने जांच के लिए फ्रांस के एक प्रयोगशाला मे भेजा. इन नमूनों की जांच के बाद पता चला कि इन पर जो वनस्पति और जीवाश्म मौजूद हैं वो नील नदी के किनारे मिलते हैं. इस थ्योरी पर वैज्ञानिकों का मानना था कि इन बड़े-बड़े पत्थरों को ऊपर पहुंचाने के लिए मिस्र के लोगों ने नील नदी के पानी का इस्तेमाल किया.

इसे आसान भाषा में आपको समझाऊं तो आप एक पाइप में आधा पानी डालिए फिर उसके एक ओर किसी तैरने वाली चीज पर छोटा सा पत्थर रखिए, इसके बाद पानी को दूसरी ओर से किसी चीज के मदद से आगे की ओर बढ़ाइए, आप देखेंगे कि पत्थर का वो छोटा सा टुकड़ा आगे बढ़ जाएगा और आसानी से पाइप के किनारे पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें: एलियन भारतीय रॉयल ड्रेस में होंगे तो कैसे दिखेंगे, AI ने बनाई फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget