एक्सप्लोरर

दिल्ली में पूर्व विधायकों को लेकर क्या हैं नियम? पेंशन-भत्तों से लेकर आवास तक जानें हर बात

Delhi Ex- MLA's Pension Allowances Laws: दिल्ली में कई विधायक अब हो जाएंगे पूर्व विधायक. चलिए आपको बताते हैं दिल्ली में पूर्व विधायकों को लेकर पेंशन-भत्तों और आवास के लेकर क्या नियम है. 

Delhi Ex- MLA's Pension Allowances Laws: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा तख्तापलट होने जा रहा है.लगभग 26 साल बाद अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. दिल्ली में बड़े-बड़े दिग्गजों को इस बार मुंह की खानी पड़ी है. खुद आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से अपनी सीट हार गए हैं.

तो इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट हार गए हैं. यानी पिछले चुनाव जीतकर कई नेता जो दिल्ली विधानसभा में विधायक बनकर गए थे. अब वह पूर्व विधायक कहलाएंगे. लेकिन पूर्व विधायक होने के बाद भी सरकार की ओर से इन्हें भत्ते और पेंशन खूब मिलेगी. चलिए आपको बताते हैं दिल्ली में पूर्व विधायकों को लेकर पेंशन-भत्तों और आवास के लेकर क्या नियम है. 

इतनी मिलती है दिल्ली में पूर्व विधायकों को पेंशन

देश के और राज्यों की तरह ही दिल्ली में भी पूर्व विधायकों को पेंशन और बहुत सारे भत्ते दिए जाते हैं. फिलहाल बात की जाए तो दिल्ली के पूर्व विधायकों को हर महीने 30,000 रुपये की पेंशन दी जाती है अगर कोई विधायक एक बार से ज्यादा बार विधायक रहा है. तो हर कार्यकाल के हिसाब से उसकी पेंशन में 1000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी जाती है. वहीं अगर किसी पूर्व विधायक की मृत्यु हो जाती है. तो उसके परिवार को 50% तक की पेंशन दी जाती है. 

पूर्व विधायकों को मिलते हैं यह भत्ते

दिल्ली के विधायकों को भत्तों के तौर पर मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं. वह सरकारी अस्पताल में के अलावा कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. पूर्व विधायकों को यात्रा के लिए भी भत्ता दिया जाता है. हालांकि या सिर्फ आधिकारिक यात्राओं तक के लिए सीमित होता है.

यह भी पढ़ें:  नई दिल्ली सीट और एमसीडी में सरकार, दिल्ली चुनाव नतीजों में सच साबित हुआ ये दिलचस्प कनेक्शन

इन्हें टेलीफोन और इंटरनेट के लिए भी भत्ते दिए जाते हैं. हालांकि यह सरकार तय करती है. पूर्व विधायकों को विधानसभा की लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करने का अधिकार भी होता है. अगर कोई पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री रहा है. तो उन्हें अलग से भत्ते दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: चुनाव हारने के बाद कहां होगा अरविंद केजरीवाल का ठिकाना, पूर्व सीएम को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं? 

क्या मिलता है आवास?

सरकार की ओर से वर्तमान विधायकों को तो रहने के लिए आवास मुहैया करवाए जाते हैं. लेकिन पूर्व विधायकों को लेकर इस तरह का कोई नियम नहीं बनाया गया है. अगर कोई विधायक अपने पद से हटता है. तो उसे अपना आवास भी खाली करना होता है.

यह भी पढ़ें: ... तो अगले महीने आएगा बिजली और पानी का तगड़ा बिल! AAP की हार के बाद उनकी योजनाओं का क्या होगा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mughal Emperor: इस मुगल बादशाह ने हाथ से कुरान लिख कमाए थे 305 रुपये, जानें क्या किया था उन्होंने इन‌ पैसों का?
इस मुगल बादशाह ने हाथ से कुरान लिख कमाए थे 305 रुपये, जानें क्या किया था उन्होंने इन‌ पैसों का?
Akash Tarang System: दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget