एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: पंजाब, हरियाणा से चला प्रदूषण दिल्ली एनसीआर में आके रुक क्यों जाता है? ये है वजह

दिल्ली का दिल प्रदूषण की वजह से धीरे-धीरे रुक रहा है. हर तरफ सिर्फ धुंआ ही धुंआ है. यहां रहने वाले लोग हर बार सांस लेने के साथ-साथ अपने भीतर जहर भर रहे हैं. चलिए जानते हैं यहां इतना प्रदूषण क्यों है.

दिल्ली एनसीआर गैस चैंबर बन चुका है. जैसे ही आप अपने घर से बाहर निकलेंगे आपको आसमान में छाया प्रदूषण (Delhi Air Pollution) साफ-साफ दिख जाएगा. आज स्थिति ये है कि दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सुबह 10 बजे हवा की गुणवत्ता यानी एक्यूआई 740 दर्ज की गई. ये आंकड़ा साल के उच्चतम स्तर पर है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली एनसीआर के साथ ही ऐसा क्यों होता है. दरअसल, इस मौसम में हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली एनसीआर की हालत खराब हो जाती है. यहां हर तरफ धुंआ ही धुंआ रहता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ये पराली का धुंआ दिल्ली एनसीआर में आकर रुक क्यों जाता है?

दिल्ली के प्रदूषण के पीछे आपकी गाड़ी

दिल्ली में प्रदूषण के पीछे कई कारण हैं. इसके पीछे सिर्फ पराली को दोष नहीं दिया जा सकता. दरअसल, दिल्ली एनसीआर के इलाके में इतनी ज्यादा प्राइवेट गाड़ियां हैं कि शाम को अगर आप बाहर निकल जाएं तो आपको हर तरफ ट्रैफिक जाम ही नजर आएगा. इनमें से ज्यादा गाड़ियां डीजल और पेट्रोल से चलती हैं और इनसे निकलने वाला धुंआ धीरे धीरे दिल्ली वालों का गाल घोंट रहा है.

दिल्ली में आकर क्यों रुक जाता है प्रदूषण

ये सवाल हर दिल्ली वासी के दिल में है कि ऐसा क्यों होता है कि इस मौसम में सारा प्रदूषण दिल्ली में ही आके रुक जाता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके पीछे कई कारण हैं. इसमें से पहला और बड़ा कारण है हवा का ना चलना. दरअसल, इस वक्त दिल्ली में हवाएं तेज नहीं चल रही हैं और वातावरण में वाष्प मौजूद है जिसकी वजह से हरियाणा और पंजाब से आया पराली का धुंआ दिल्ली की हवा में ही रुक जा रहा है. इसक अलावा इस बार अक्टूबर में बारिश ना के बराबर हुई, इसकी वजह से भी दिल्ली में जो स्थिति दिवाली के बाद बनती थी वो अभी से बनी हुई है.

अरावली की पहाड़ियां थीं रक्षक

एक वक्त था जब दिल्ली की हिफाजत अरावली की पहाड़ियां करती थीं. लेकिन अब इसे धीरे धीरे लगभग खत्म कर दिया गया है. यहां लगातार पेड़ काटे गए. इसका परिणाम ये है कि अब दिल्ली को प्राकृतिक रूप से सुरक्षा देने वाली अरावली इसकी हिफाजत नहीं कर पा रही है. दरअसल, पहले जब यहां ढेर सारे पेड़ थे तब बाहर का प्रदूषण दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाता था. इसके साथ ही यहां से चलने वाली हवाएं दिल्ली के प्रदूषण को बाहर धकेल दिया करती थीं. और तो और पेड़ों की वजह से बारिश भी समय पर होती रहती थी. लेकिन अब सब बंद है और दिल्ली घुट घुट कर धीरे-धीरे मर रही है.

ये भी पढ़ें: क्यों रात में तीन बजकर इतने मिनट पर अचानक खुल जाती है लाखों महिलाओं की आंख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुस्न की आड़ में करती थी जासूसी, फिर यूं बेनकाब हुआ जर्मनी की जासूस का हनीट्रैप
हुस्न की आड़ में करती थी जासूसी, फिर यूं बेनकाब हुआ जर्मनी की जासूस का हनीट्रैप
ईरान-अमेरिका युद्ध में क्यों नहीं खत्म होते हथियार, कितना बड़ा है जखीरा?
ईरान-अमेरिका युद्ध में क्यों नहीं खत्म होते हथियार, कितना बड़ा है जखीरा?
क्या बुजुर्गों का देश बनकर रह जाएगा भारत? 2050 तक कैसी होगी तस्वीर
क्या बुजुर्गों का देश बनकर रह जाएगा भारत? 2050 तक कैसी होगी तस्वीर
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget