एक्सप्लोरर

ये कैसा जानवर है भई! जो ईंट, पत्थर, लोहा कुछ भी हो... सब कुछ पचा जाता है!

पेड़-पौधे, मांस, मछली खाने वाले जीवो के बारे में तो आप भलीभांति जानते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे जीव के बारे में सुना है जो ईंट, लोहे की कील और बर्तन तक खा जाता है? आइए इसके बारे में जाने.

जब कभी जीवो की बात आती है तो हम देखते हैं कि कुछ जीव शाकाहारी होते हैं जो पेड़-पौधों का सेवन करते हैं और कुछ जीव मांसाहारी होते हैं जो दूसरे जीवो को मार कर उनके मांस का सेवन करते हैं. लेकिन आज यहां बात शाकाहारी या मांसाहारी की नहीं बल्कि ऐसे जीव की बात है जो इतना ज्यादा खूंखार है कि वह ईंट-पत्थर, लोहे की कील, बर्तन इत्यादि को भी खा जाता है. जी हां, यह खूंखार जीव ईंट- पत्थर और लोहे की चीजों को भी आसानी से पचा लेता है. अब आपके मन मे भी कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे, यह खूंखार जीव कौन सा है? यह ईंट- पत्थर, लोहे की कील और बर्तनों को चबाकर खाता है या केवल उन्हें निगलता है? क्या ईंट- पत्थर, लोहे की कील और बर्तनों से जीव के दांत नहीं टूटते? आपके इन सभी सवालों के जवाब हम आपको बताते हैं. 

ईंट-पत्थर, लोहे की कील, बर्तन को खाने वाला जीव 

शाकाहारी और मांसाहारी जीव तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन क्या आपने कल्पना की, कोई जीव ईंट-पत्थर, लोहे की कील, बर्तन का सेवन भी कर सकता है. ईंट-पत्थर, लोहे की कील, बर्तन खाने वाला जीव और कोई नहीं बल्कि मगरमच्छ है. असल मे, मगरमच्छ एक डरावना और खतरनाक प्राणी है जो किसी भी चीज को पूरी तरह से निगल जाता है. मगरमच्छ की जीभ एक झिल्ली द्वारा उसके मुंह की छत से जुड़ी होती है जिसके कारण वह अपनी जीभ को बाहर नहीं निकाल सकता है और न ही हिला सकती है. इससे वह अपना भोजन चबाने में असमर्थ हो जाता है. फिर भी, मगरमच्छ स्टील की कील और यहां तक ​​कि बर्तन, कांच और पैन के टुकड़ों को भी खा जाता है. 


ये कैसा जानवर है भई! जो ईंट, पत्थर, लोहा कुछ भी हो... सब कुछ पचा जाता है!

मगरमच्छ चबाकर नहीं खाते 

मगरमच्छ का शिकार इंसान हो या कोई दूसरा जीव, लोहे की कील हो या ईंट- पत्थर वह उसे चबाकर नहीं खाता है बल्कि वह अपने भोजन को निगलता है. अब बात यह है कि मगरमच्छ के दांत होने के बावजूद भी वो अपने भोजन को चबाता क्यों नहीं है सिर्फ निगलता क्यों है? ऐसा इसलिए है क्योंकि मगरमच्छ के दांत मुंह में किनारों पर होते हैं इसलिए ये अपने भोजन को चबा नहीं पाता है. मगरमच्‍छ के मुंह में दांत कुछ इस तरह से होते है कि ये शिकार को सिर्फ दबोच सकता है, दांतों से चबा नहीं सकता है. इसलिए ही यह आसानी से ईंट- पत्थर, कांच के टुकड़े, लोहे की कील और बर्तनों को भी आसानी से खा जाता है. 


ये कैसा जानवर है भई! जो ईंट, पत्थर, लोहा कुछ भी हो... सब कुछ पचा जाता है!

मगरमच्छ ईंट- पत्थर, लोहे की कील और बर्तन को कैसे पचा लेते हैं? 

मगरमच्छ के शरीर में अत्यधिक अम्लीय और मजबूत पाचक रस होते हैं जो लोहे की कील और अन्य कठोर पदार्थों को आसानी से पचा सकते हैं. बात की जाए तो 
दूसरे जीवों की अपेक्षा मगरमच्‍छ के पेट में अध‍िक गैस्ट्रिक एसिड निकलता है जो खाने को पचाने में मदद करता है. विशेषज्ञों का कहना हैं कि मगरमच्‍छ छोटे-छोटे कंकड़-पत्‍थर भी खाता है जो पेट में जाकर भोजन को पीसने का काम करते हैं. ये पत्‍थर खासतौर पर ऐसे समुद्री जीवों का भोजन पचाने में मदद करते हैं जिनके चारों ओर शेल यानी कठोर कवच होता है.

यह भी पढ़े - एक खास तरह की छिपकली से निकलता है सांडे का तेल, जानिए क्या ये सच में फायदा करता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan Wedding: एक शादी से कांप रहे लोग, आमिर खान तीसरी के लिए तैयार; जानिए भारत में कितने लोग कर पाते हैं तीन शादियां
एक शादी से कांप रहे लोग, आमिर खान तीसरी के लिए तैयार; जानिए भारत में कितने लोग कर पाते हैं तीन शादियां
Constitution Amendment: कैसे होता है संविधान में संशोधन, किन-किन लोगों से लेनी पड़ती है इजाजत?
कैसे होता है संविधान में संशोधन, किन-किन लोगों से लेनी पड़ती है इजाजत?
PNG Commission: एक SCM पीएनजी बेचने पर कंपनी को कितना मिलता है कमीशन? जान लें हिसाब-किताब
एक SCM पीएनजी बेचने पर कंपनी को कितना मिलता है कमीशन? जान लें हिसाब-किताब
SRK Cricket Stadium: कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च
कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget