एक्सप्लोरर

Crime vs Apradh: क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?

Crime vs Apradh: बिहार के उपमुख्यमंत्री के 'क्राइम' और 'अपराध' अलग होने वाले बयान पर छिड़ी बहस के बीच कानून साफ करता है कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिनमें भाषा के अलावा कोई फर्क नहीं है.

Crime vs Apradh: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके राज्य में कोई अपराध नहीं होता, केवल क्राइम हो सकते हैं. इस अजीबोगरीब बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स और तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है. इस पूरे घटनाक्रम ने आम लोगों के बीच एक बड़ी उलझन पैदा कर दी है कि क्या सचमुच अंग्रेजी के क्राइम और हिंदी के अपराध शब्दों में कोई कानूनी या वैधानिक अंतर होता है, या फिर यह सिर्फ राजनीतिक शब्दों का खेल मात्र है.

कानून की नजर में समानता

कानून और संविधान की किताबों में 'क्राइम' और 'अपराध' के बीच कोई दीवार नहीं है. ये दोनों शब्द किसी भी तरह से एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, बल्कि यह केवल भाषा का अंतर है. अंग्रेजी में जिसे Crime कहा जाता है, ठीक उसी का हिंदी रूपांतरण अपराध है. ठीक उसी तरह जैसे फल विशेष को अंग्रेजी में Apple और हिंदी में सेब कहा जाता है, लेकिन उससे फल के गुण या उसकी परिभाषा नहीं बदलती. न्यायालयों में सुनवाई के दौरान भी इन दोनों शब्दों को एक ही अर्थ में देखा और इस्तेमाल किया जाता है.

कानूनी परिभाषा और दायरे

भारतीय न्याय प्रणाली के तहत कानून के विरुद्ध किया गया कोई भी ऐसा कार्य, जो समाज की शांति को भंग करे या किसी अधिनियम का उल्लंघन हो, अपराध या क्राइम की श्रेणी में आता है. इसमें हत्या, डकैती, चोरी, फिरौती और धोखाधड़ी जैसे गंभीर कृत्य शामिल हैं. इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो वह भी इसी दायरे में आता है. इन सभी गैरकानूनी कृत्यों के लिए देश के कानूनों में जेल की सलाखों से लेकर जुर्माने तक की कड़ी सजा का स्पष्ट प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें: Midterm Elections 2026: US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?


Crime vs Apradh: क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?

समाज और राज्य के खिलाफ असर

अपराध की प्रकृति केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं होती है, बल्कि कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरे समाज और राज्य के खिलाफ किया गया कृत्य माना जाता है. यही वजह है कि ऐसे मामलों में पीड़ित को अकेले कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि सरकार और पुलिस खुद राज्य की तरफ से आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसती है. इसके विपरीत, आपसी विवादों या सिविल मामलों में पीड़ित व्यक्ति को ही न्याय के लिए खुद पहल करनी पड़ती है, जो इसे आपराधिक मामलों से पूरी तरह अलग बनाता है.

यह भी पढ़ें: BSF Personnel Attack: सेना या पुलिस, किस पर हमला करने पर ज्यादा मिलती है सजा?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gold Demand in India: धड़ाम हुई सोने की मांग...अभी 1 लाख का खरीदा तो कब बना देगा करोड़पति?
धड़ाम हुई सोने की मांग...अभी 1 लाख का खरीदा तो कब बना देगा करोड़पति?
BSF Personnel Attack: सेना या पुलिस, किस पर हमला करने पर ज्यादा मिलती है सजा?
सेना या पुलिस, किस पर हमला करने पर ज्यादा मिलती है सजा?
Midterm Elections 2026: US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget