एक्सप्लोरर

बुढ़िया के बाल में मौजूद होती है ये खास चीज, इसी की वजह से दो राज्यों ने लगा दिया बैन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिछले दिनों कॉटन कैंडी के सैंपल लिए थे. इन सैंपल्स की जांच में पता चला कि इसमें कुछ ऐसे खतरनाक केमिकल हैं जो आपको कैंसर का शिकार बना सकते हैं.

बचपन में जब हम मेला देखने जाते थे तो अक्सर बुढ़िया के बाल जिसे आप कॉटन कैंडी के नाम से जानते हैं उसके लिए जिद करते थे. आज भी बच्चे इसके लिए जिद करते हैं. दरअसल, गुलाबी और नीले रंग की कॉटन कैंडी देखने में बहुत सुंदर लगती है और स्वाद में काफी मीठी होती है. यही वजह है कि बच्चे तो बच्चे बड़े भी इसे खाने से अपने आप को रोक नहीं पाते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें एक बेहद खतरनाक केमिकल पाया जाता है, जिससे आपको कैंसर भी हो सकता है. सोचिए ये केमिकल कितने खतरनाक होंगे कि इसकी वजह से देश के दो राज्यों ने बुढ़िया के बाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

कहां-कहां बैन है

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने मीडिया को बताया कि कॉटन कैंडी में जांच के दौरान हानिकारक पदार्थ पाया गया है. इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने फैसला किया कि इसे बैन किया जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिछले दिनों मरीना बीच और अन्य क्षेत्रों में बिकने वाले कॉटन कैंडी के सैंपल लिए थे. इन सैंपल्स की जांच में पता चला कि इसमें कुछ ऐसे खतरनाक केमिकल हैं जो आपको कैंसर का शिकार बना सकते हैं. आपको बता दें, कॉटन कैंडी पर तमिलनाडु से पहले पुदुचेरी ने भी बैन लगाया है. यहां 10 फरवरी को बुढ़िया के बालों पर बैन लगाया गया था.

इसमें कौन सा केमिकल मिला है

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बुढ़िया के बाल यानी कॉटन कैंडी की जब जांच की गई तो पता चला कि इसमें रोडामाइन-बी नाम का एक केमिकल है. जो ज्यादातर टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर कॉटन कैंडी के जरिए ये हमारे शरीर में गया तो शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. लंबे समय तक इसके सेवन से कैंसर की स्थिति भी पैदा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या करते हैं राज्यसभा सांसद? क्या इनका भी कोई क्षेत्र होता है? फंड का कैसे करते हैं यूज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
Alcohol Skincare Products: स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget