एक्सप्लोरर

क्या करते हैं राज्यसभा सांसद? क्या इनका भी कोई क्षेत्र होता है? फंड का कैसे करते हैं यूज?

Rajyasabha MP Election: राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. इन नामों में सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है.

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है और चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. अगर बड़े नामों की बात करें तो कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से आर पीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह आदि को चुनाव में उतारा है. वहीं, बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है. 

राज्यसभा चुनाव की चर्चा के बीच अब सवाल है कि आखिर राज्यसभा सांसद का क्या काम होता है और क्या इनका भी कोई क्षेत्र होता है और इन्हें मिलने वाले एमपी फंड का ये सांसद किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. तो जानते हैं राज्यसभा सांसदों के काम से जुड़ी कुछ खास बातें... 

कौन होते हैं राज्यसभा सांसद?

ये संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य होते हैं और राज्यों की विधानसभा के सदस्य उन्हें चुनते हैं. ये सांसद प्रदेश का प्रतिनिधित्व संसद में करते हैं और इन्हें जनता की ओर से सीधे नहीं चुना जाता है. इनके चयन की प्रक्रिया से लेकर काम करने का तरीका लोकसभा से काफी अलग होता है.

क्या राज्यसभा सांसद का कोई क्षेत्र होता है?

राज्यसभा सांसद का कोई क्षेत्र नहीं होता है और ये किसी क्षेत्र के स्थान पर राज्य के प्रतिनिधि होते हैं. इस बारे में पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने एबीपी को बताया, 'कोई भी राज्यसभा सांसद किसी स्टेट का प्रतिनिधित्व करता है, जो इसके नाम राज्यसभा से भी समझा जा सकता है. जैसे किसी लोकसभा सांसद का एक क्षेत्र होता है, जिसमें वो विकास कार्य करवाता है, वैसे राज्यसभा सासंद के साथ नहीं है. वे जिस राज्य से चुने गए हैं, वे उस राज्य में कहीं भी काम करवा सकते हैं.'

फंड को लेकर क्या है नियम?

अली अनवर ने बताया कि राज्यसभा सांसद और लोकसभा सासंद के फंड एक जैसे ही होते हैं. इसके अलावा राज्यसभा सांसदों को लोकसभा एमपी की तरह ही भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं और दोनों के फंड भी बराबर होते हैं और राज्यसभा सांसद पूरे स्टेट में इसका यूज कर सकते हैं. 

इन कामों में नहीं होती है भूमिका

आपको बता दें कि राज्यसभा सासंदों की सिर्फ वित्त विधेयक में कोई भूमिका नहीं होती है और इन विधेयकों में राज्यसभा कोई चर्चा नहीं करती है. 

ये भी पढ़ें- कुवैत और अरब देश भारत से बड़े पैमाने पर क्यों ले रहे हैं गाय का गोबर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget