एक्सप्लोरर

Condom Festival: इस देश में हर साल होता है कंडोम फेस्टिवल, हैरान कर देगी यह अनोखी परंपरा

Condom Festival: दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां पर बेहद अनोखी परंपरा के साथ एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है, जो कंडोम से जुड़ा है. इसे वहां पर कनमारा मत्सुरी के नाम से जाना जाता है.

Condom Festival: दुनिया भर में त्योहार अलग-अलग वजहों से मनाए जाते हैं, कहीं फसल काटने की खुशी, कहीं धार्मिक आस्था और कहीं सांस्कृतिक धरोहर. लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां कंडोम को केंद्र में रखकर त्योहार मनाया जाता है. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह उत्सव सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेहत, जागरूकता और सामाजिक संदेश की गंभीर कहानी भी छिपी है.

त्योहार का नाम और इतिहास

इस त्योहार को जापान में मनाते हैं. वहां इसे कनमारा मत्सुरी कहा जाता है, जिसका अर्थ है, स्टील फालस का त्योहार.  हर साल अप्रैल के पहले रविवार को जापान के कावासाकी शहर के कानायामा मंदिर में यह आयोजन होता है. माना जाता है कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसका मकसद प्रजनन क्षमता, सुरक्षित संबंध और बुरी आत्माओं से बचाव से जुड़ा था. समय के साथ यह एक आधुनिक और मजेदार फेस्टिवल में बदल गया, जिसमें कंडोम जागरूकता का हिस्सा बन गए.

फेस्टिवल में क्या होता है?

मंदिर परिसर में विशाल मूर्तियां और सजावट की जाती है, जिनमें कंडोम का उपयोग कर रंग-बिरंगे डिजाइन बनाए जाते हैं. यहां विशेष कंडोम-थीम वाले गुब्बारे, खिलौने, कैंडी और आइसक्रीम तक बिकते हैं. लोग कंडोम प्रिंट वाली टी-शर्ट, हैट और सॉवेनियर लेकर लौटते हैं. विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और सेल्फी लेने में पीछे नहीं रहते.

क्या है इसका असली मकसद

हालांकि यह सब देखने में मजेदार और अजीब लगता है, लेकिन असल उद्देश्य है HIV/AIDS और यौन रोगों के खिलाफ जागरूकता फैलाना. फेस्टिवल से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा इसी काम में लगाया जाता है. साथ ही, जापान में यौन स्वास्थ्य को लेकर खुलेपन और बातचीत को बढ़ावा देने में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभाता है.

क्या कहते हैं पर्यटक

इस फेस्टिवल को लेकर विदेशी सैलानी अक्सर कहते हैं कि यह फेस्टिवल उनकी उम्मीदों से अलग होता है. यहां धार्मिक गंभीरता के साथ-साथ एक हल्का-फुल्का और हंसी-मजाक वाला माहौल देखने को मिलता है. हर कोई इस बात से खुश होता है कि मजेदार अंदाज में एक गंभीर संदेश दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: साल के इस दिन पैदा होते हैं सबसे ज्यादा बच्चे, नंबर्स जानकर पकड़ लेंगे माथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
विदेशी धरती पर पहला भारतीय रेस्टोरेंट कौन सा, अब उसका क्या हाल?
विदेशी धरती पर पहला भारतीय रेस्टोरेंट कौन सा, अब उसका क्या हाल?
कोविड के बाद कैसे घटी हाईवे पर हादसों की संख्या, 4.1% की आई गिरावट?
कोविड के बाद कैसे घटी हाईवे पर हादसों की संख्या, 4.1% की आई गिरावट?
हर साल कितने नोट खराब हो जाते हैं, देखें RBI का आंकड़ा?
हर साल कितने नोट खराब हो जाते हैं, देखें RBI का आंकड़ा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget