एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं तिजोरी में बंद है Coca-Cola का सीक्रेट फार्मूला, सिर्फ दो लोग ही जानते हैं!

इस फॉर्मूले को कंपनी के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ डिस्‍क्‍लोज नहीं किया गया है. अटलांटा के सन ट्रस्ट बैंक में इस फार्मूले की ओरिजिनल कॉपी रखी है.

Coca Cola Formula: भारत में में कोका-कोला का 56 फीसदी (2017 तक) मार्केट शेयर है. कोल्ड ड्रिंक दिग्गज कंपनी ने अपना बिजनेस एक खास फार्मूला के दम पर फैलाया है. लेकिन, यह फॉर्मूला क्या है, ये बात आजतक एक सीक्रेट ही है. बताया जाता है कि कोका-कोला का ये फॉर्मूला एक तिजोरी में बंद है. ये तिजोरी कंपनी के अटलांटा हेडक्वार्टर में ही है. हालांकि, फॉर्मूले को लेकर हमेशा से विवाद होता रहा है. कई बार फॉर्मूले के बाजार में लीक होने की बात भी सामने आई हैं, लेकिन इसपर कंपनी का दावा कुछ और ही रहा है.

दो लोग जानते हैं असली फॉर्मूला

कोका-कोला के सीक्रेट फॉर्मूले को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन इस फॉर्मूले की खबर कंपनी के अधिकारियों तक को भी नहीं है. बताया जाता है कि सिर्फ कंपनी के दो एग्जीक्यूटिव ही इसका राज को जानते हैं. हालांकि, यह भी कहा जाता है कि दोनों ही एग्जीक्यूटिव को फॉर्मूला आधा-आधा ही पता है. खास बात यह है कि दोनों एक्जीक्यूटिव को फॉर्मूला की जानकारी होने के कारण कभी भी एक साथ नहीं रखा जाता है. कंपनी की स्ट्रैटजी के हिसाब से ये दोनों एक्जीक्यूटिव ट्रैवल भी अलग-अलग ही करते हैं. फॉर्मूले की सीक्रेसी को लेकर वर्ष 2011 में कंपनी की तरफ से बयान भी आया था कि उसका फॉर्मूला अपनी जगह एकदम सुरक्षित है और वो बाहर नहीं आ सकता.

कहां है फॉर्मूला?

इस फॉर्मूले को कंपनी के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ डिस्‍क्‍लोज नहीं किया गया है. अटलांटा के सन ट्रस्ट बैंक में इस फार्मूले की ओरिजिनल कॉपी रखी है. कोका-कोला ने सन ट्रस्ट को फार्मूले को कभी शेयर न करने के लिए 48.3 मिलियन शेयर दिए हैं. साथ ही सन ट्रस्ट के अधिकारियों को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल कर रखा है.

कब बना था फॉर्मूला

अमेरिकी कंपनी ने 2011 में कोका-कोला अटलांटा म्यूजियम में गुप्त फॉर्मूले की तिजोरी को एक्सीबिशन के लिए भी रखा था. साल 1925 से ही इस फार्मूले को अटलांटा के बैंक की तिजोरी में सुरक्षित रखा गया है. कंपनी की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर इसे बाहर लाया गया था. कोका-कोला का ये गुप्त फॉर्मूला साल 1886 में अटलांटा में ही बनाया गया था. जानकारी के अनुसार, जॉन एस पेंबर्टन उस दौरान दवा की एक दुकान चलाते थे. उन्होंने अपने घर के पीछे एक केतली में अलग-अलग बूटियां और सामग्री उबालकर कोका कोला का फॉर्मूला तैयार किया था.

यह भी पढ़ें - क्या आपने 5 रुपये का मोटा वाला सिक्का कहीं देखा...जानिए क्यों इतनी तेजी से गायब हो गए ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget