एक्सप्लोरर

गिलहरियों में क्लाइमेट चेंज की वजह से हो रहा है बदलाव, जानिए कैसा होगा आपके गिल्लू का भविष्य

मैनिटोबा यूनिवर्सिटी द्वारा ही हुए एक रिसर्च में पता चला कि जलवायु परिवर्तन का गंभीर असर अफ्रीकी जमीन पर रहने वाली अफ्रीकी गिलहरियों पर पड़ रहा है.

जलवायु परिवर्तन सिर्फ इंसानों पर असर नहीं डाल रहा है, बल्कि जानवरों को भी ये प्रभावित कर रहा है. यहां तक की आपकी बालकनी और आंगन में खेल रही गिलहरी भी इससे प्रभावित हो रही है. यहां तक की इस वजह से अब इन छोटे जीवों में कई परिवर्तन भी देखे जा रहे हैं. जैसे कई पक्षियों के पंखों का साइज जलवायु परिवर्तन की वजह से छोटा हो रहा है, कुछ ने अपने खाने के तरीके में बदलाव कर लिया है. जैसे गिलहरियों में जलवायु परिवर्तन की वजह से इनके शरीर पर अब असर पड़ने लगा है, यहां तक की उनके पैरों में भी बदलाव हो रहे हैं.

क्या हो रहा है बदलाव

गिलहरियों पर कनाडा की मैनिटोबा यूनिवर्सिटी की अगुआई में एक रिसर्च में पाया गया है कि कनाडा के प्रेयरी घास के मैदानों में पाई जाने वाली गिलहरी की एक प्रजाति के कुछ नर गिलहरियों में हाइबरनेशन से निकले जमें यानी गैर गतिशील स्पर्म था. हालांकि, यह कोई ऐसा बदलाव नहीं है जो गिलहरियों के लिए विनाशकारी हो. लेकिन ये जरूर है कि इस तरह के बदलाव दीर्घकाल में वन्यजीवों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और उनकी मजबूती को भी प्रभावित कर सकती हैं.

पैर का आकार बढ़ रहा है

मैनिटोबा यूनिवर्सिटी द्वारा ही हुए एक रिसर्च में पता चला कि जलवायु परिवर्तन का गंभीर असर अफ्रीकी जमीन पर रहने वाली अफ्रीकी गिलहरियों पर पड़ रहा है. उन्होंने इस रिसर्च में पाया कि यहां अधिकतम तापमान से 2 डिग्री ज्यादा मौसम गर्म होने की वजह से यहां रहने वाली गिलहरियों के पैर का आकार कुछ बढ़ गया था, जबकि उनका शरीर पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा हो गया था.

इस बदलाव से क्या होगा

अब सवाल उठता है कि आखिर गिलहरियों में ये बदलाव होने से फर्क क्या पड़ेगा और क्या ये बदलाव गिलहरियों के लिए फायदेमंद है. इसका जवाब भी इसी रिसर्च में दिया गया है. दरअसल, इस रिसर्च में बताया गया कि बड़ा पैर होने से गिलहरी खुद को गर्मी से जल्दी से ठंडा कर पाती हैं. उसी तरह बड़े शरीर वाले जानवरों की तुलना में छोटे शरीर वाले जानवर ज्यादा तेज गति से गर्मी को अपने शरीर से निकाल पाते हैं. यानी गिलहरियों में हुआ ये परिवर्तन उन्हें भविष्य में गर्म होते मौसम में बचा कर रखेगा. हालांकि, वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे बदलावों और उनसे पड़ने वाले प्रभावों के दूरगामी नतीजे होते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या है पपलू रमी गेम जिसे गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ खेलते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget