एक्सप्लोरर

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का आखिर क्या होता है प्रोटोकॉल? इस कैटेगरी की मिलती है सिक्योरिटी

Protocol For CJI: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के लिए जो भी प्रोटोकॉल तय किए जाते हैं, उनका पालन करना जरूरी होता है. चलिए जानें कि उनको किस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाती है.

देश में प्रोटोकॉल को लेकर कड़े नियम बनाए जाते हैं, इस दौरान तमाम बातों का भी ध्यान रखा जाता है. हाल ही में देश ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई प्रोटोकॉल का पालन न होने पर नाराज दिखे. दरअसल वे रविवार को महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे थे. जब वे यहां पहुंचे तो अगवानी के लिए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस निदेशक और मुंबई पुलिस कमिश्नर जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे. हालांकि सीजेआई ने जब नाराजगी जताई तो कुछ घंटे के बाद कार्यक्रम में तीनों अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाया. चलिए जानें कि सीजेआई के लिए आखिर क्या प्रोटोकॉल होते हैं और उनको किस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है. 

सीजेआई के लिए क्या है प्रोटोकॉल

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जब किसी राज्य का दौरा कर रहे होते हैं तो उनकी अगवानी से लेकर स्वागत और ठहरने तक के प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. इस दौरान राज्य के प्रमुख अधिकारी, डीजीपी और बाकी ऑफिसरों को अगवानी और स्वागत के लिए वहां पर उपस्थित होना चाहिए. इसके अलावा राज्य सरकार में जो भी वरिष्ठ मंत्री हों वे भी समारोह में उपस्थित हो सकते हैं. 

जरूरी होती है अधिकारियों की उपस्थिति

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सीजेआई के लिए सुरक्षा घेरे को सुनिश्चित किया जाता है. सीजेआई जब भी किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं तो राज्य के प्रमुख अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी को उपस्थित रहना जरूरी होता है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से वीआईपी गेस्ट हाउस की भी व्यवस्था कराई जाती है. इन प्रोटोकॉल का पालनकरना जरूरी माना जाता है. 

सीजेआई की सुरक्षा

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का पद बहुत प्रतिष्ठित होता है. इस वजह से उनको आमतौर पर Z या Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है. न्यायधीशों की सुरक्षा उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी कम नहीं की जाती है, जब तक कोई खास कारण न हो तो. इसके अलावा सीजेआई के पास उनकी सुरक्षा सीमा तय करने और उसका आंकलन करने का भी अधिकार होता है. वे इसे घटा और बढ़ा भी सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जासूसी के आरोप में पकड़े जाने पर पाकिस्तान में क्या मिलती है सजा? सुनकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget