एक्सप्लोरर

ज़मीन के अंदर दफ्न था लाशों का शहर, यहां खुदाई में निकली सदियों पुरानी कब्रें

इन कब्रों को लेकर पुरातत्वविदों का कहना है कि ग्रीको-रोमन काल में इन्हें लूटा भी गया था. लेकिन इस लूट के बाद भी आज यहां सैकड़ों की संख्या में कब्रें मौजूद हैं.

दुनिया जैसी आज दिख रही है, जरूरी नहीं है कि अतीत में भी ऐसी ही हो. खुदाई के दौरान कई बार पुरातत्वविदों को ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिसे देखकर यकीन ही नहीं होता कि आज जिस जमीन पर हम खड़े हैं सदियों पहले उसके नीचे क्या दफ्न हुआ था. चलिए इसी कड़ी में आपको मुर्दों के शहर के बारे में बताते हैं, जिसे पुरातत्वविदों ने मिस्र में खुदाई के दौरान खोज निकाला है.

कहां है मुर्दों का शहर

मिस्र के मिलान यूनिवर्सिटी ने पिछले सप्ताह एक ऐतिहासिक खोज के बारे में दुनिया को बताया. उन्होंने कहा कि उनके पुरातत्वविदों ने दक्षिणी मिस्र में एक जगह खुदाई की और वहां उन्हें एक विशाल मुर्दों का शहर मिला है. दरअसल, इस जगह पर जमीन के नीचे एक साथ लगभग 300 से 400 कब्रें मौजूद हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि ये सभी कब्रें दक्षिणी मिस्र में असवान में आगा खान के मकबरे के पास पाई गई हैं.

यहां इतनी लाशें क्यों हैं?

मिलान यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पैट्रिजिया मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि छठीं शताब्दी ईसा पूर्व से दूसरी शताब्दी ईस्वी तक जमीन के इस हिस्से का उपयोग कब्रों को दफनाने के लिए किया जाता था. यही वजह है कि आज यहां से इतनी लाशें मिल रही हैं. इनमें से ज्यादातर लाशें ममी के रूप में दफनाई गई हैं. यही वजह है कि कुछ लाशें अभी भी संरक्षित हैं. पैट्रिजिया का कहना है कि ये लाशें भले ही हाल फिलहाल में मिलना शुरू हुई हैं, लेकिन इस जगह पर खुदाई साल 2019 से ही शुरू हो गई थी.

इन कब्रों को लूटने की भी कोशिश हुई थी

इन कब्रों को लेकर पुरातत्वविदों का कहना है कि ग्रीको-रोमन काल में इन्हें लूटा भी गया था. लेकिन इस लूट के बाद भी आज यहां सैकड़ों की संख्या में कब्रें मौजूद हैं. इन कब्रों को इस तरह से संरक्षित किया गया है कि आप सोच भी नहीं सकते. इन्हीं कब्रों में से एक कब्र ऐसी है जिसमें एक वयस्क महिला के ऊपर एक छोटा बच्चा लेटा है. शायद इन दोनों की मृत्यु एक साथ हुई होगी. लेकिन यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था. पुरातत्वविदों का कहना है कि इन कब्रों में इस तरह के कई ममीकृत शव मिले हैं.

ये भी पढ़ें: कभी बेतहाशा गर्मी तो कभी कड़ाके की ठंड और अब मूसलाधार बारिश, आखिर मौसम में क्यों हो रहा इतना बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget