एक्सप्लोरर

14 देशों के साथ बॉर्डर साझा करता है चीन, जानें इतने बड़े देश की सुरक्षा कैसे करता है ड्रैगन?

China Army Power: चीन और भारत के बीच तो सीमा विवाद चलता रहता है. चीन की सीमा 14 देशों के साथ लगती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ड्रैगन अपने देश की सुरक्षा कैसे करता है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं. आशंका है कि कभी भी युद्ध हो सकता है और दोनों देश इस परिस्थिति में फंस सकते हैं. लिहाजा पाकिस्तान ने अपने साथी चीन के साथ मदद की गुहार लगा रहा है. वहीं चीन भी अपने साथी की मदद करने में पीछे नहीं हट रहा है. यूनाइटेड नेशन्स में चीन ने पाकिस्तान को मदद की भी है, वहीं पाकिस्तान का तो यहां तक दावा है कि चीन ने उसको पीएल-15 मिसाइलों की डिलीवरी तक की है. खैर ये तो अलग बातें हैं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चीन अपने बॉर्डर 14 देशों के साथ शेयर करता है, ऐसे में वह अपने देश की सुरक्षा कैसे करता है. चलिए इस बारे में विस्तार से जानें. 

कितने देशों के साथ लगती है चीन की सीमा

चीन की सीमा 14 देशों से मिलती है. ये देश रूस, किर्गिस्तान, उत्तर कोरिया, मंगोलिया, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, अफगानिस्तान से लगती हैं. इन 14 देशों के साथ 22,100 किलोमीटर की जमीनी सीमा लगती है. इसमें सबसे लंबी सीमा मंगोलिया के साथ लगती है, जिसकी लंबाई 4677 किलोमीटर है. इसके बाद रूस है, जिसकी लंबाई 3645 किलोमीटर है, भारत और चीन की सीमा की लंबाई 3380 किलोमीटर और म्यांमार के साथ ड्रैगन 2185 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. चीन के लंबे बॉर्डर का विवाद भारत और भूटान के साथ भी है, जिसका मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है. 

कैसे होती है चीन की सीमा की सुरक्षा

अब बात आती है चीन की सुरक्षा की. चीन पर अपनी सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए पीएलए यानि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और चीनी पीपुल्स आर्म्ड पुलिस का इस्तेमाल करता है. ये दोनों सुरक्षा बल अवैध सीमा पार करने से निपटने और स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग के लिए भी जिम्मेदार होते हैं. चीन ने साल 2021 में एक नया सीमा कानून पारित किया था. यह सीमा पर सुरक्षा और प्रबंधन को मजबूत करने का काम करता है. इस कानून के अनुसार किसी भी पक्ष को बॉर्डर में किसी भी गतिविधि को शामिल होने से रोक सकता है.

चीन के हथियार 

चीन की सेना को दुनिया की सबसे बड़ी सेना माना जाता है. चीन की आर्मी में करीब 20 लाख के करीब एक्टिव सैनिक हैं. चीन के पास 4950 टैंक है और उसके पास 2800 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी का भी स्टॉक है. हर साल चीन के रक्षा बजट में बढ़ोतरी की जाती है. चीन के पास दुनिया के सबसे आधुनिक हथियार मौजूद हैं. इसमें मिसाइल और बम भी शामिल हैं. चीन के पास सबसे ताकतवर परमाणु ICBM मिसाइल DF-5 है. इसकी क्षमता करीब 15,000 किलोमीटर तक है. इसके अलावा चीन के पास हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल डॉन्गफेंग-ZF हथियार भी है. चीन के पास कम दूरी की भी मिसाइलें हैं.  

यह भी पढ़ें: गजनवी से लेकर हिटलर और ऋषि कपूर तक, जानें आज के दिन कौन-कौन से दिग्गज दुनिया से हुए रुख्सत?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget