एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इस पहाड़ में चीन ने छिपा रखे हैं अपने हथियार? चौंका देगा सच

China Hide Weapons In Kirana Hills: पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना तो किराना हिल्स है, यह बात सभी जानते हैं. लेकिन क्या चीन भी अपने हथियारों को किराना हिल्स में ही छिपाकर रखता है. चलिए जानें.

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वक्त तक चले सैन्य टकराव के दौरान सोशल मीडिया पर यह चर्चा रही कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स में स्थित परमाणु संयंत्र को अपना निशाना बनाया है. जब इस चर्चा को लेकर जब डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि स्ट्राइक के दौरान भारत ने किराना हिल्स में स्थित न्यूक्लियर फैसिलिटी को अपना निशाना नहीं बनाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों में यह भी कहा गया कि भारत ने सरगोधा में मुशाफ एयरबेस पर भी हमला किया है और यह परमाणु एयरबेस से जुड़ा है. खबर है कि यह परमाणु भंडार किराना हिल्स के नीचे है. लेकिन खबर तो यह भी है कि चीन ने भी अपने हथियार यहां छिपाए हैं. चलिए जानें कि आखिर यह कितना सच है.

कहां है किराना हिल्स

किराना हिल्स एक विशाल चट्टानों वाली माउंटेन रेंज है, जो कि सरगोधा जिले में है. स्थानीय भाषा में इसे ब्लैक माउंटेन कहा जाता है. इसका इलाका रबवाह और सरगोधा शहर के बीच में फैला हुआ है. इस जगह को पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का मजबूत ठिकाना माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में बनी सुरंगों में पाकिस्तान ने अपना परमाणु ठिकाना बना रखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने इसके अंदर का ठिकाना बहुत हाईटेक तरीके से बनाया हुआ है. 

कैसे बनी किराना हिल्स की टनल

पाकिस्तान की स्पेशल डेवलपमेंट टनल डिपार्टमेंट को इसके अंदर सुरंग बनाने का काम दिया गया था. इसमें कुल 46 जगहों पर काम किया गया, लेकिन तीन खास टनल पर भी काम हुआ. इसमें टो टनल ऊपर से नीचे की ओर हैं और वहीं दो सीधे हिल्स के अंदर जाती हैं. लेकिन इतना एडवांस काम पाकिस्तान तो नहीं कर सकता है, इसीलिए उसने सहारा लिया चीन का. जब पाकिस्तान को जरूरत पड़ी तो चीन उसका मददगार बना और उसने किराना हिल्स में टनल बनाईं.

क्या किराना हिल्स में चीन के भी हथियार

ऐसा कहा जाता है कि किराना हिल्स के अंदर जितना भी काम हुआ है और जितनी भी टनल्स बनाई गई हैं, सभी चाइनीज इंजीनियर्स ने ही बनाई हैं. क्योंकि यह काम अकेले करना तो पाकिस्तान के बस की बात नहीं है. कहा तो यह भी जाता है कि पाकिस्तान की इस जगह पर चीन ने भी अपने हथियार छिपाकर रखे हैं, लेकिन इस बात को न तो कभी चीन ने स्वीकार किया है और कभी पाकिस्तान ने माना. पब्लिक डोमेन में भी हमें इस बात की कहीं कोई जानकारी नहीं मिली है कि चीन अपने हथियार किराना हिल्स में छिपाकर रखता है. हां पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना किराना हिल्स जरूर है.

यह भी पढ़ें: वन चाइना पॉलिसी को क्यों नहीं तोड़ता भारत? क्यों दुश्मन देश का देता है साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Debts On Iran-Israel: ईरान या इजरायल... भारत ने किसे दिया है ज्यादा कर्जा, जानें किस पर ज्यादा उधार?
ईरान या इजरायल... भारत ने किसे दिया है ज्यादा कर्जा, जानें किस पर ज्यादा उधार?
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई भी देश तैनात कर सकता है वॉरशिप, समंदर के इस रास्ते का मालिक कौन?
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई भी देश तैनात कर सकता है वॉरशिप, समंदर के इस रास्ते का मालिक कौन?
LPG Crisis India: LPG से कितनी सस्ती पड़ेगी DME गैस, संकट के बीच कितने काम का भारत का देसी जुगाड़?
LPG से कितनी सस्ती पड़ेगी DME गैस, संकट के बीच कितने काम का भारत का देसी जुगाड़?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव में इन पार्टियों के साथ अलायंस कर सकते हैं चंद्रशेखर, खुद किया खुलासा
यूपी विधानसभा चुनाव में इन पार्टियों के साथ अलायंस कर सकते हैं चंद्रशेखर, खुद किया खुलासा
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget