एक्सप्लोरर

ये था दुनिया का सबसे बड़ा खजाना, एक झटके में मिल गया इतने अरब का माल

हर कोई सोचता है कि काश उसे कभी खजाना मिल जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा खजाना आखिरी बार किस देश को मिला था. आज हम आपको बताएंगे कि किस देश को सबसे बड़ा खजाना मिला था.

काश..... कभी खूब ढेर सारा पैसा,सोना,चांदी मिल जाता और मैं अमीर बन जाता. बचपन में बच्चे अक्सर ऐसे सपने बुनते हैं. हालांकि ये सपने गलत नहीं हैं. दुनियाभर में कई बार देखने को मिला है कि लोगों को एक झटके में इतना खजाना मिला है, जिसकी कीमत अरबों-खरबों रही है. आज हम भी आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा खजाना किसको मिला था और इसकी कीमत क्या थी. 

 धरती के नीचे खजाना 

आपने कई बार सुना होगा कि खेतों से लेकर पहाड़ों तक में कई बार लोगों को खजाना मिला है. कई लोग सोने के सिक्के या प्राचीन मूर्तियां पाकर भी अमीर बन गए हैं. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर खजानों के बारे में बताएंगे. जिसकी आज के मार्केट में कीमत अरबों रुपये है. 

इस देश को मिला सबसे बड़ा खजाना

बता दें कि चीन को दुनिया का सबसे बड़ा खजाना मिला है. चीन को अपने ही देश में 2 लाख 11 हजार 800 वर्ग किलोमीटर में फैले हुनान प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड भंडार मिला है. जमीन के 2000 मीटर भीतर चीन के हाथ इतना बड़ा स्वर्ण भंडार लगा है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. जानकारी के मुताबिक 40 शिराओं में करीब 1 हजार मीट्रिक टन सोना मिला है. ये सोना इतना है कि देश के रिजर्व को 50 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं 1000 मीट्रिक टन सोने की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 83 बिलियन डॉलर या 7 लाख करोड़ रुपये है. 

इन देशों में भी मिल चुका है सोने का खजाना

बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के साउथ डीप में 929 टन गोल्ड भंडार मिला था. लेकिन हुनान में जो गोल्ड रिजर्व अब मिला है, उसकी वजह से इस लिस्ट में पहले नंबर पर चीन आ गया है. वहीं इंडोनेशिया के ग्रासबर्ग में 856 टन गोल्ड भंडार मिला था. इसके अलावा रूस के ओलिंपियाड में 737 टन, पापुआ न्यू गिनी के लिहिर में 680 टन, चीली के नॉर्ट अबीर्टो में 657 टन, नेवादा के कार्लिन ट्रेंड में 353 टन, ऑस्ट्रेलिया के बोडिंगटन में 350 टन, दक्षिण अफ्रीका के पोनेंग में 330 टन, डोमिनिकन रिपब्लिक के पूबलो वीजो में 309 टन और नेवादा के कॉर्टेज में 246 टन गोल्ड का भंडार मिल चुका है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में इतनी बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन, चुनाव नतीजों से पहले जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget