एक्सप्लोरर

क्या भूकंप और लैंडस्लाइडिंग में भी खड़ा रहेगा चिनाब ब्रिज? जानिए इसमें कितना भरा है लोहा

Chenab Railway Bridge: चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन हो चुका है और यह भारत के इतिहास में इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूना है. ब्रिज को लेकर दावे किए गए कि यह भूकंप और लैंडस्लाइड के वक्त भी टिका रहेगा.

इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूने चिनाब ब्रिज की सौगात पीएम मोदी ने देशवासियों को दे दी है. यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को भारत से जोड़ता है, बल्कि ताकत के मामले में भी यह बेजोड़ है. 1315 मीटर लंबा यह पुल हिमालय की सख्त जमीन पर तन के खड़ा हुआ है. भारतीय रेलवे के इंजीनियर्स का दावा है कि यह पुल अगले 120 साल तक इसी तरीके से खड़ा रहेगा. साल 2005 में शुरू हुआ इस पुल का काम 2022 में फुल-स्पीड ट्रेनों के सफल ट्रायल के साथ पूरा हुआ था. कई सालों तक चला यह काम आखिरकार 2025 में पूरी तरह से खत्म हो गया और आम जनता के लिए यह खोला जा चुका है. इंजीनियर्स का दावा है कि यह भूकंप या लैंडस्लाइड में भी नहीं गिरेगा. चलिए थोड़ा इस बारे में जान लेते हैं. 

एफिल टावर से भी ऊंचा चिनाब ब्रिज

चिनाब ब्रिज को बनाने वाले इंजीनियर्स का दावा है कि 1486 करोड़ रुपये की लागत से बना है और यह एक सदी से भी ज्यादा वक्त तक चलेगा. यह प्राकृतिक परिस्थितियों में भी ऐसे ही रहेगा. इस ब्रिज को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को भी झेल सकता है और -20 डिग्री का तापमान भी झेल सकता है. नदी तल से 359 मीटर ऊंचा बना पुल कटरा और काजीगुंड को जोड़ता है. यह एफिल टावर से भी ऊंचा है. 

क्यों भूकंप और लैंडस्लाइड में भी खड़ा रहेगा चिनाब ब्रिज

2.08 किलोमीटर लंबा चिनाब ब्रिज कई मायनों में खास है. इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है. इस ब्रिज के ढांचे में 333 पाइल हैं, जिसमें एंटी-कोरोजन टेक्निक, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्सड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह पुल लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा. चिनाब ब्रिज भूकंरीय जोन 5 में आता है और इसी मजबूती की वजह से यह 8 तीव्रता वाले भूकंप को भी सहन कर सकता है. 

कितना मजबूत है चिनाब ब्रिज

चिनाब ब्रिज को बनाने में 25,000 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें 14 खंबे शामिल हैं. यह इतना मजबूत है कि अगर एक खंबा टूट भी जाए तो पुल को कुछ नहीं होगा. इसके अलावा एफकॉन्स की मानें तो यह ब्रिज 40 किलो TNT विस्फोट सहन कर सकता है. अगर किसी कारणवश या फिर विस्फोट के चलते खंबा क्षतिग्रस्त हो तो भी ट्रेनें चलती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: भारत का एकमात्र राज्य जहां के लोग नहीं देते हैं इनकम टैक्स, वजह जान हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget