एक्सप्लोरर

Beauty Serum: ब्यूटी सीरम में कौन सा केमिकल होता है जिसे लगाने के बाद चमकने लगता है चेहरा, आखिर इसे किसने बनाया

चेहरे पर चमक लाने के लिए अधिकांश महिलाएं ब्यूटी सीरम का इस्तेमाल करती हैं. क्या आप जानते हैं कि ये ब्यूटी सीरम कहां से आया था और इसमें कौन सा केमिकल पाया जाता है. जानिए इसका जवाब..

धूल,धूप समेत अन्य तरीके के वायु प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा खराब होती है. जिससे हमारी स्किन पर प्रदूषण का असर साफ नजर आने लगता है. जहां धूप के कारण स्किन टैनिंग की समस्‍या होती है. वहीं पॉल्‍यूशन के कारण एजिंग जल्‍दी नजर आने लगती है. इसके अलावा पिंपल्‍स, रिंकल्‍स और डार्क सर्कल्‍स जैसी स्किन से जुड़ी कई समस्‍याएं परेशान करने लगती हैं. इससे बचने के लिए खासकर महिलाएं ब्यूटी सीरम का इस्तेमाल कर रही हैं. क्या आप जानते हैं कि इस सीरम में कौन सा केमिकल होता है, जिससे चेहरा चमकने लगता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

क्या होता है सीरम

बता दें कि सीरम लाइट वेट जैल और लिक्विड बेस्ड मॉश्‍च्‍युराइजर होता है. लिक्विड बेस्ड होने के कारण यह स्किन में बेहद आसानी से और तेजी से एब्जॉर्ब हो जाता है. इसमें कई पौष्टिक तत्व होने के कारण स्किन को गहराई से पोषण मिलता है. गैलेक्‍सी यूनिसेक्‍स सैलून के ओनर उमेश डांग बताते हैं कि सीरम में सबसे ज्‍यादा सिलिकॉन का मिश्रण होता है. इसलिए फेस सीरम केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से डैमेज त्‍वचा को रिपेयर भी करता है. वहीं अगर फेस सीरम का सही तरीके से लगातार इस्तेमाल होगा तो चेहरे की चमक बढ़ने के साथ ही बढ़ती उम्र का असर कम होने लगता है. 

फेस सीरम का इस्‍तेमाल

एक्सपर्ट के मुताबिक आपकी स्किन डल रहती है या फेस का ग्‍लो कम होता है, तो आपको सीरम का इस्‍तेमाल करना चाहिए. अगर आपको पिंपल या ऐक्‍ने की समस्‍या रहती है तो फेस सीरम का इस्‍तेमाल करना बेहतर साबित हो सकता है. वहीं आपको फेस का ग्लो बढ़ाना है तो विटामिन-सी वाला फेस सीरम चुनना चाहिए. 

किसने बनाया फेस सीरम?

बता दें कि स्किनकेयर के मामले में यूनान, रोम और मिस्र का नाम काफी रहा है. सुंदरता के प्रति जुनून के लिए पहचाने जाने वाले मिस्रके लोगों ने जैतून के तेल और एलोवेरा के साथ स्किनकेयर सॉल्‍यूशंस बनाए हैं. लेकिन 19वीं सदी में स्किनकेयर अलग क्षेत्र के रूप में त्वचाविज्ञान का विकास अहम पड़ाव था. शुरुआती स्किनकेयर प्रोडक्‍ट्स आंशिक रूप से वैज्ञानिक खोजों के जरिये तैयार किए गए थे. वैज्ञानिकों ने विटामिन की पहचान और स्किन हेल्‍थ पर उनके असर का पता लगाया था, फिर उसी आधार पर स्किनकेयर प्रोडक्‍ट बनाना शुरू किया था. इस दौरान कोल्ड क्रीम और साबुन लोकप्रिय हुए थे. इसके बाद फिर 20वीं सदी में स्किनकेयर क्षेत्र में क्रांति का दौर आया था. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन बनाई गई थी. 20वीं शताब्दी के आखिरी चरण में एंटी-एजिंग उत्पादों की शुरुआत हुई थी. इसी दौरान फेस सीरम बनाया गया था.

 

ये भी पढ़ें: Most Dangerous Drug: कोकीन, हेरोइन, LSD, ब्राउन शुगर में क्या होता है फर्क, कौनसा नशा है सबसे खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget