एक्सप्लोरर

सबसे पढ़े लिखे राज्य से लेकर सबसे कम जनसंख्या वाले राज्य तक, पिछली जनगणना में सामने आए थे ये आंकडे़

Caste Census: साल 2011 में भारत सरकार ने जनगणना कराई थी. इस दौरान कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे. चलिए आज हम आपसे कुछ आंकड़ों के बारे में बात करते हैं.

Caste Census: भारत की केंद्र सरकार लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना को इस साल शुरू करने की उम्मीद है. लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है. वैसे तो जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था. खबर है कि जनगणना का चक्र अब बदल चुका है और अब इस साल मोदी सरकार इसे करानी की प्लानिंग कर रही है. खबरों की मानें तो इस जनगणना को पूरा करने के लिए 33 लाख से ज्यादा जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करने और डिजिटल उपकरण की जरूरत पड़ेगी. पिछली बार साल 2011 में जनगणना हुई थी, जिसमें तमाम जरूरी आंकड़े निकलकर सामने आए थे. आइए इनके बारे में जान लेते हैं. 

जनगणना क्या है

जनगणना एक तय समय पर देश के सभी लोगों की संख्या, आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को एकत्रित करने, इसका विश्लेषण करने और प्रसारित करने की एक प्रक्रिया है. पिछले दशक में यह देश की प्रगति की समीक्षा करने, सरकारी योजनाओं की निगरानी करने और भविष्य की योजना बनाने को लेकर कार्य किए जाते हैं. भारत में जनगणना दो चरणों में की जाती है. पहला होता है आवासीय गणना और दूसरा जनसंख्या गणना. आवासीय गणना में मकानों और उनकी सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाता है और जनसंख्या गणना में हर शख्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाती है और सभी परिवारों की सूची तैयार होती है. 

पिछले साल हुई जनगणना में कई सारे जरूरी आंकड़े निकलकर सामने आए थे, आइए इनके बारे में बात कर लेते हैं. 

  • साल 2011 की जनगणना पंद्रहवीं बार हुई जनगणना थी. इस दौरान घरों की सूची बनाना और जनसंख्या की गणना जैसे प्रमुख काम किए गए थे. 
  • पिछली जनगणना के अनुसार केरल देश का सबसे पढ़ा-लिखा राज्य है. यहां की साक्षरता दर 96.2% है. यह बाकी के राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. 
  • साल 2011 की जनगणना की मानें तो सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य बिहार है. जहां पर सिर्फ 63.82% लोग ही पढ़े-लिखे हैं. साक्षरता की गणना सात साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के आधार पर की जाती है, जो कि पढ़-लिख सकते हैं. 
  • भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है. 2011 की जनसंख्या के अनुसार सिक्किम में लोगों की कुल जनसंख्या 6,10,577 थी. 
  • जनगणना 2011 के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व सबसे ज्यादा है. यहां का जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति स्क्वायर किलोमीटर है, जो कि देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है. 
  • केंद्र शासित प्रदेश की बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार लक्ष्यद्वीप भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश है. लक्षद्वीप की जनसंख्या 64,473 थी.
  • जनगणना की मानें तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है. तब यहां की जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ थी. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर था, जहां की जनसंख्या 11.24 करोड़ थी. बिहार भारत का तीसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य था. यहां के लोगों की संख्या 10.41 करोड़ थी.
  • हरियाणा में भारत का सबसे कम लिंगानुपात है. यहां पर प्रति 1000 लोगों पर 879 महिलाएं हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget