एक्सप्लोरर

कार के टायर पर बहुत सारे नंबर क्यों लिखे होते हैं? इनमें छिपी होती है ये जानकारी

टायर के किनारे पर लिखे ये नंबर टायर के साइज, टाइप और परफॉर्मेंस आदि के बारे में जानकारी देते हैं. इसमें हर डिजिट का अलग ही मतलब होता है. आइए जानते हैं यह जानकारी कैसे मिलती है.

Tyre Specification: किसी भी वाहन में उसके टायर सबसे महत्वपूर्ण पार्ट्स होते हैं. यही वो माध्यम हैं, जिससे गाड़ी आगे चलती है. सड़क और वाहन के बीच सीधा संपर्क टायरों से ही होता है. अगर गाड़ी के टायरों की अच्छे से देखभाल न की जाए तो बीच रास्ते में काफी दिक्कत हो सकती है. आपने देखा होगा कि कार के टायरों पर कुछ नंबर लिखे होते हैं. सफर में टायरों को लेकर कोई समस्या न हो, इसके लिए जरूरी है कि अपनी गाड़ी के टायर पर लिखे नंबर्स को भी समझ लें. 

आपने देखा होगा कि टायर पर 225/50R17 जैसे कुछ नंबर लिखे होते हैं. भले ही आप इसे देख कर अनदेखा कर देते हों, लेकिन इस छोटे से नंबर में बहुत सारी जानकारी छिपी हुई होती है. आपको इसके बारे में पता होना चाहिए. टायर बदलवाते समय भी यह नंबर बहुत काम आता है. दरअसल, टायर के किनारे पर लिखे ये नंबर टायर के साइज, टाइप और परफॉर्मेंस आदि के बारे में जानकारी देते हैं. इसमें हर डिजिट का अलग ही मतलब होता है. 

टायर की साइडवॉल पर लिखे पहले तीन अंक टायर की चौड़ाई mm में दर्शाते हैं. टायर की चौड़ाई के बाद लिखे दो अंक टायर की चौड़ाई को बताते हैं. यह प्रतिशत में लिखी होती है. उदाहरण के लिए अगर 225/50R लिखा है तो इसका मतलब है कि साइडवॉल की चौड़ाई 225mm का 50 प्रतिशत, यानी 112.5mm है. 

कंस्ट्रक्शन टाइप

इसके बाद इसपर अंग्रेजी में लिखा अक्षर इसका कंस्ट्रक्शन टाइप बताता है. जिसमें R का मतलब होता है रेडियल प्लाई, टायर निर्माण का यह सबसे सामान्य प्रकार है. 

रिम साइज

इसके बाद लिखी संख्या रिम साइज को बताती है और यह इंच में लिखी होती है. उदाहरण के लिए R16 का मतलब है कि रिम का साइज 16 इंच है. 

लोड इंडेक्स 

इसके आगे की संख्या लोड इंडेक्स है. यह अधिकतम भार की जानकारी देती है. यह वो भार है जो टायर ठीक से फुलाए जाने पर ले जा सकता है.

स्पीड रेटिंग

आखिरी लिखा अक्षर स्पीड रेटिंग है. यह उस अधिकतम स्पीड को बताता है जिसे टायर को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है.

उदाहरण से समझते हैं

अगर किसी टायर के किनारे पर "225/50R17 94V" लिखा है, तो इसका मतलब है कि टायर की चौड़ाई 225 मिलीमीटर है, इसके साइडवॉल की ऊंचाई 50% है. यह एक रेडियल टायर है, जो 17 इंच साइज के रिम में फिट बैठता है और इसका लोड इंडेक्स 94 है (जो 1,477 पाउंड के अधिकतम भार के लिए है), इसके बाद लिखा V बताता है कि यह V की स्पीड रेटिंग (240 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड) है. 

यह भी पढ़ें - बर्फ में जमा मिला भालू, वैज्ञानिकों ने जब रिसर्च किया तो ये तो 3500 साल से वहीं पड़ा है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget