एक्सप्लोरर

सावधान! जानिए कैसे घर में लगे सीएफएल बल्ब से हो रहा है कैंसर, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा

फेडरेशन ऑफ जर्मन इंजीनियर्स के आंद्रेस किचनर का कहना है कि सीएफएल बल्ब स्ट्रीन, फेनोल और नेप्थालीन जैसे जहरीले पदार्थ छोड़ते हैं. वहीं जब ये जलते हैं तो इनके आसपास इलेक्ट्रॉनिक स्मॉग जमा हो जाता है.

एक वक्त था जब घरों में सिर्फ पीले वाले बल्ब लगते थे. लेकिन जैसे जैसे तकनीक का लेवल बढ़ा वैज्ञानिकों ने एक नए किस्म के बल्ब की खोज की जिसे सीएफएल यानी कॉम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लैम्प कहा जाता है. इसकी रोशनी सफेद होती है, जिसमें थोड़ा नीला रंग भी होता है. ये रात में जब जलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे दिन हो गया हो.

इसके साथ ही ये पीले बल्ब की तुलना में बिजली भी कम खाते हैं. यही वजह है कि सरकार ने भी इसे प्रमोट किया. लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक तरफ जहां इस सीएफएल के इतने फायदे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसके नुकसान भी हैं. कुछ रिसर्च में सामने आया है कि इसकी रोशनी से इंसानों में कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.

क्या कहता है रिसर्च?

इजरायल के हफीफा विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान के प्रोफेसर अब्राहम हाइम की एक रिसर्च रिपोर्ट 'क्रोनोबॉयलॉजी इंटरनेशनल' नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है. इस रिपोर्ट में प्रोफेसर अब्राहम हाइम कहते हैं कि सीएफएल से निकलने वाली नीली रोशनी जब हमारे शरीर पर पड़ती है तो उससे हमारे शरीर में बन रहे मेलाटोनीन नाम के हारमोन कम होने लगते हैं.

दरअसल, मेलाटोनीन वो हारमोन है जो स्तन कैंसर से महिलाओं को बचाता है. इसी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जो महिलाएं रात में सीएफएल बल्ब जला कर सोती हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 22 फीसदी ज्यादा रहता है.

जर्मनी के वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

सीएफएल को लेकर जर्मनी के वैज्ञानिकों ने भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं. जैसे फेडरेशन ऑफ जर्मन इंजीनियर्स के आंद्रेस किचनर का कहना है कि सीएफएल बल्ब स्ट्रीन, फेनोल और नेप्थालीन जैसे जहरीले पदार्थ छोड़ते हैं. इसके साथ ही जब ये जलते हैं तो इनके आसपास इलेक्ट्रॉनिक स्मॉग जमा हो जाता है.

ये इंसानी शरीर के लिए बेहद घातक होते हैं. इसलिए इन बल्बों का इस्तेमाल बेहद चतुराई से करना चाहिए. खासतौर से इन बल्बों का उपयोग ऐसी जगह पर बिल्कुल नहीं करना चाहिए जहां हवा के आने जाने का रास्ता ना हो. और सिर के पास तो इन बल्बों को भूल कर भी नहीं जलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में आपकी जरा सी लापरवाही से हो सकती है फ़ूड पॉइज़निंग, जानें इससे कैसे बचें, कितनी देर बाद खराब हो जाता है खाना

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Workers Protest: बांग्लादेश में कम से कम कितनी है मजदूरी, कितनी मिलती हैं सुविधाएं?
बांग्लादेश में कम से कम कितनी है मजदूरी, कितनी मिलती हैं सुविधाएं?
Cyclone Risk in India: भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
Murasu Cyclone: 7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
Florida Business Jet Crash: 35 हजार फीट ऊपर कैसे जमती है बर्फ, इससे हवाई जहाज को कितनी होती है दिक्कत?
35 हजार फीट ऊपर कैसे जमती है बर्फ, इससे हवाई जहाज को कितनी होती है दिक्कत?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget