एक्सप्लोरर

क्या सीमा हैदर को अपने साथ ले जा सकता है उसका पाकिस्तानी पति? गुलाम हैदर के भारत आने का बचा है बस ये रास्ता

सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर 10 जून को भारत आने वाला था. यह बात खुद सीमा हैदर ने कैमरे के सामने आकर बताई थी. हालांकि, अब इस कहानी में नया मोड़ आ चुका है...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं, तो पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की है. भारत-पाकिस्तान के बीच जारी इस गतिरोध के बीच सीमा हैदर की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का आदेश दे दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर भी वापस अपने मुल्क पाकिस्तान जाएंगी? 

हालांकि, इस बीच जनता एक सवाल और पूछ रही है कि क्या सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर अब भी भारत आ सकता है और अपने साथ सीमा और उसके चार बच्चों को वापस ले जा सकता है? दरअसल, भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा पर रोक लगा दी है. ऐसे में गुलाम हैदर को भी वीजा नहीं मिलेगा. 

10 जून को भारत आने वाला था गुलाम हैदर

बता दें, सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर 10 जून को भारत आने वाला था. यह बात खुद सीमा हैदर ने कैमरे के सामने आकर बताई थी. सीमा ने कहा था कि गुलाम हैदर के वकील से उन्हें जानकारी मिली है कि 10 जून को वह भारत आ रहे हैं और अपने साथ बच्चों को ले जाएंगे. 

भारत ने लगा दी है वीजा पर रोक

अगर सीमा हैदर की बात में सच्चाई थी, तो अब इस पूरी कहानी में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ऐसे में यह तो तय है कि गुलाम हैदर इस स्थिति में भारत की यात्रा नहीं कर पाएगा और न ही सीमा या उसके चारों बच्चों को अपने साथ ले जा सकता है. ऐसे में सीमा हैदर के वापस पाकिस्तान जाने या गुलाम हैदर के भारत आने का फैसला सिर्फ भारत सरकार के रुख पर ही निर्भर करता है. सीमा हैदर का मामला अभी अदालत में लंबित है, ऐसे में बहुत कुछ अदालत के फैसले पर भी निर्भर करता है. वहीं, गुलाम हैदर भारत सरकार से गुहार लगा सकता है. 

सीमा हैदर पर भी उठ रहे सवाल

भारत की ओर से पाकिस्तान को लेकर लिए गए फैसले के बाद सीमा हैदर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, सीमा हैदर बिना वीजा या पासपोर्ट के नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं. यहां आकर उन्होंने सचिन मीणा से शादी रचा ली थी और सनातन धर्म अपना लिया था. सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का आदेश दिए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा, क्योंकि सीमा हैदर को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है. 

यह भी पढ़ें: अब 'सीमा भाभी' का क्या होगा, क्या उन्हें भी लौटना होगा पाकिस्तान? सचिन-सीमा हैदर की लव स्टोरी का होगा THE END!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget