एक्सप्लोरर

क्या हवाई जहाज पर भी गिर सकती है बिजली? जानें ऐसा होने पर क्या होता है

आसमानी बिजली जहां गिर जाए वहां तबाही का मंजर होता है. कई लोगों की बिजली गिरने से मौत तक हो जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाजों पर भी बिजली गिरती है.

आसमानी बिजली जहां भी गिरती है वहां तबाही का मंजर होता है. वहीं हवाई यात्रा को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जब बात बिजली के आसमान में गरजने की आती है, तो यात्रियों के मन में कई सवाल उठते हैं. जैसे क्या हवाई जहाज पर भी बिजली गिर सकती है? यदि हां, तो इसके बाद क्या होगा? चलिए जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: इस महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, जानिए किन देशों से होकर गुजरी है साइकिल

क्या हवाई जहाज पर बिजली गिर सकती है?

जी हां, हवाई जहाज पर बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं, लेकिन ये ज्यादातर गंभीर नहीं होतीं. आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1,000 हवाई जहाज हर साल बिजली की चपेट में आते हैं. विमान को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो बिजली के प्रभावों को सहन कर सके. आधुनिक विमानों में एक खास धातु का ढांचा होता है, जिसे "Faraday Cage" के सिद्धांत पर आधारित बनाया जाता है. यह ढांचा बिजली के प्रवाह को विमान के अंदर नहीं आने देता, जिससे यात्रियों और पायलट सुरक्षित रहते हैं.

बिजली गिरने पर क्या होता है?

जब हवाई जहाज पर बिजली गिरती है, तो यह आमतौर पर विमान के आगे के भाग से टकराती है और उसके बाहर निकल जाती है. हवाई जहाज को बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री जैसे कि एल्युमिनियम और कंपोजिट्स बिजली के प्रवाह को फैलाने में मदद करते हैं. इसके अलावा विमानों के खास ग्राउंडिंग सिस्टम भी होते हैं, जो बिजली के प्रवाह को सुरक्षित रूप से जमीन तक पहुंचाते हैं.

हालांकि, यदि बिजली गिरने की घटना होती है, तो पायलटों को तुरंत स्थिति की जांच करनी होती है. विमानों के पास आधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरण होते हैं, जो पायलटों को हर स्थिति का पता लगाने और मैनेज करने में मदद करते हैं. पिछले कुछ सालों में विमानों पर बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन इससे किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

बिजली गिरने से आखिरी बार कब हुआ था प्लेन क्रैश?

बिजली गिरने से आखिरी प्लेन हादसा साल 1963 में हुआ था. बता दें इस हादसे में क्रू सदस्यों सहित 81 लोग मारे गए थे. दरअसल 8 दिसंबर की तारीख को अमेरिका में पैन एम फ्लाइट 214 ने पोर्टो रिको के सैन जुआन से बाल्टीमोर और फिर फिलाडेलउफिया जाने के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 73 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे. उस समय बाल्टीमोर के उत्तर में स्थित फिलाडेलफिया से एक तूफान जिसकी वजह से बिजली चमकने की घटना के होने की संभावना थी. मौसम बहुत खराब था और विमान को पायलट ने और ऊंचाई पर ले जाने का फैसला किया. हालांकि मौसम की चपेट में आने से विमान बच नहीं पाया और अचानक आसमानी बिजली से टकरा गया. विमान में आग लग गई और उसके बाएं पंख का बड़ा हिस्सा विमान से अलग होकर गिर गया. वहीं पायलट की ओर से अंतिम संदेश यही था कि क्लिपर 214 लपटों में जा रहा है.

कुछ ही सेकेंडों में विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. इसके बाद विमानों को बिजली से सुरक्षित बनाए रखने के लिए तैयार किया जाने लगा.

यह भी पढ़ें: विमान के रिटायर होने के बाद कहां होता है उसका इस्तेमाल, जानिए कितनी होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget