एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन पेश कर सकता है सरकार बनाने का दावा? किन नियमों के तहत बनती है सरकार

एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है. अब सवाल ये है कि क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर सकता है? जानिए किन नियमों के तहत कोई गठबंधन या पार्टी करती है सरकार बनाने का दावा.

एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना गया है. मतगणना के बाद पीएम आवास पर बीते बुधवार को एनडीए की पहली बैठक हुई थी. इस बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए थे. अब सवाल ये है कि क्या इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश कर सकती है? आज हम आपको बताएंगे कि कोई भी पार्टी किन नियमों के तहत सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश कर सकती है. 

एनडीए की सरकार 

बता दें कि नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) ने भाजपा की अगुवाई में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. वहीं इंडिया गठबंधन की स्थिति भी काफी अच्छी है. गौरतलब है कि एनडीए में शामिल भाजपा को अकेले 240 सीटें मिली हैं, जबकि सहयोगी दल टीडीपी को 16 और जेडीयू के पास 12 सीटें और अन्य घटक दलों को मिलाकर एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है. 

इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन में सबसे ज्यादा कांग्रेस के पास 99, सपा के पास 37 सीटें हैं. सोशल मीडिया पर इंडिया गठबंधन के नेता और कुछ समर्थक सरकार बनाने का दावा करते नजर आ रहे हैं. इसलिए सवाल ये है कि क्या इंडिया गठबंधन भी दावा पेश कर सकता है. जानिए इसको लेकर क्या नियम हैं. 

सरकार बनाने का दावा

नियमों के मुताबिक सरकार बनाने का दावा कोई भी पार्टी नहीं कर सकती है. सरकार बनाने का अधिकार सबसे अधिक संख्या वाले राजनीतिक दल के पास होता है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है. इसलिए एनडीए गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है. नियमों के मुताबिक सरकार बनाने का पहला अधिकार एनडीए के पास ही है. वहीं अगर भाजपा का किसी के साथ गठबंधन नहीं होता, उस स्थिति में भी वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में केंद्र में सरकार बनाने की हकदार होती. इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी. इंडिया गठबंधन के पास बहुमत नहीं है, इसलिए इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकता है. 

अब सवाल है कि इंडिया गठबंधन को किस स्थिति में सरकार बनाने का दावा मिल सकता है? नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति ने जिस दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है, अगर वह दल मना करता है, तो उस स्थिति में दूसरे सबसे बड़े दल को बुलाया जा सकता है. हालांकि अभी देश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. क्योंकि भाजपा सरकार बनाने की घोषणा कर चुकी है. दूसरा सवाल क्या एनडीए गठबंधन से सांसदों के बाहर निकलने पर इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर सकती है. बता दें कि अगर एनडीए से कुछ सांसद और पार्टियां बाहर होती हैं, ऐसी स्थिति में भी राष्ट्रपति बीजेपी को ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी. क्योंकि बीजेपी अकेले सबसे अधिक सीट के साथ आगे हैं. हालांकि इस स्थिति में बीजेपी को सदन में अपना बहुमत साबित करना पड़ेगा. आसान भाषा में कहें तो इंडिया गठबंधन अभी सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? जानिए एलओपी के लिए पार्टी के पास कितनी सीट होना जरूरी

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget