एक्सप्लोरर

पुराने केस में पाए गए दोषी तो क्या गिरफ्तार हो सकते हैं CEC, क्या है कानून?

केरल सरकार द्वारा 2006 के एक पुराने प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार व इंजीनियर आत्महत्या मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के दोबारा आदेश दिए गए हैं. आइए जानें कि क्या वे गिरफ्तार हो सकते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुराना भ्रष्टाचार केस फिर खुला।
  • 2006 में अभियंता की आत्महत्या का मामला फिर जांचा जा रहा है।
  • CEC का संवैधानिक पद गिरफ्तारी से पूर्ण कानूनी छूट नहीं देता।
  • ठोस सबूत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

केरल से जुड़ा दो दशक पुराना एक भ्रष्टाचार और आत्महत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस मामले के केंद्र में मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार हैं, जो साल 2006 में केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पद पर तैनात थे. आरोप है कि वर्ल्ड बैंक की मदद से चल रहे सड़क प्रोजेक्ट के भुगतान के बदले रिश्वत मांगी गई थी, जिससे परेशान होकर एक मलेशियाई इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली थी. अब केरल के गृह मंत्री द्वारा विजिलेंस जांच के फिर से आदेश दिए जाने के बाद कानूनी गलियारों में यह बहस तेज हो गई है कि क्या इस पुराने मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी संभव है.

क्या है केरल इंजीरियर की आत्महत्या का केस?

साल 2006 में अंगमाली से तिरुवनंतपुरम के बीच करीब 215 करोड़ रुपये की लागत से एमसी रोड के पुनर्निर्माण की योजना शुरू हुई थी. इस प्रोजेक्ट की वित्तीय मदद विश्व बैंक कर रहा था और इसे केरल राज्य परिवहन परियोजना (KSTP) के जरिए लागू किया जा रहा था. सड़क निर्माण का जिम्मा पति-बेल कंसोर्टियम को दिया गया था, जिसमें मलेशिया के सिविल इंजीनियर ली सी बीन कार्यरत थे. प्रोजेक्ट के दौरान ही ली सी बीन ने आत्महत्या कर ली. आरोप लगे कि काम का बकाया भुगतान जारी करने के एवज में प्रशासनिक स्तर पर अनैतिक मांगें की गई थीं.

विजिलेंस जांच और बाहरी दबाव के आरोप

इंजीनियर की खुदकुशी के बाद उनके पास से मिले पत्र और शिकायतों के आधार पर विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) ने शुरुआती जांच शुरू की थी. हालांकि, यह जांच किसी नतीजे पर पहुंचे बिना बीच में ही रुक गई. हाल ही में केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने खुलासा किया कि 2006 की विजिलेंस जांच को बाहरी और राजनीतिक दबाव के कारण दबा दिया गया था. पुरानी फाइलों की समीक्षा करने के बाद राज्य सरकार ने निष्पक्ष तथ्य सामने लाने के लिए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दोबारा विजिलेंस जांच शुरू करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: क्या प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के खिलाफ भी हो सकती है FIR, क्या है कानून?


पुराने केस में पाए गए दोषी तो क्या गिरफ्तार हो सकते हैं CEC, क्या है कानून?

क्या कहता है कानून?

ज्ञानेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त के संवैधानिक पद पर आसीन हैं. हालांकि, भारतीय कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त का पद किसी भी अधिकारी को उनके पूर्व में किए गए किसी आपराधिक या भ्रष्टाचार के मामलों से पूरी तरह कानूनी छूट या निरपेक्ष सुरक्षा प्रदान नहीं करता है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो किसी भी लोक सेवक के खिलाफ पुराने मामलों में साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी रख सकता है.

तो क्या ज्ञानेश कुमार की हो सकती है गिरफ्तारी?

कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार, केवल किसी सुसाइड नोट में नाम दर्ज हो जाने से ही स्वतः किसी व्यक्ति का अपराध साबित नहीं हो जाता है. अदालत में इसे एक महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में दर्ज किया जाता है, लेकिन इसकी सत्यता, परिस्थितियों और प्रत्यक्ष साक्ष्यों की गहन जांच आवश्यक होती है. दो दशक पुराना मामला होने के बावजूद, यदि नई याचिका में ठोस तर्क या पुरानी जांच में अनुचित हस्तक्षेप का प्रमाण प्रस्तुत किया जाता है, तो राज्य सरकार के पास पुनर्जांच का पूरा वैधानिक अधिकार होता है.

गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए आवश्यक शर्तें

वर्तमान में इस मामले में केवल प्रारंभिक जांच का ही आदेश दिया गया है. जब तक विजिलेंस ब्यूरो को पुख्ता और प्रत्यक्ष सबूत नहीं मिल जाते, तब तक किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी संभव नहीं होती है. केवल ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद ही FIR दर्ज की जा सकती है या अदालत में चार्जशीट पेश की जा सकती है. इसके अलावा, जब तक कोई न्यायिक आदेश या संवैधानिक प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक इस जांच का असर मुख्य चुनाव आयुक्त के वर्तमान कामकाज पर सीधा नहीं पड़ता.


पुराने केस में पाए गए दोषी तो क्या गिरफ्तार हो सकते हैं CEC, क्या है कानून?

SIR को लेकर भी उठे सवाल

इस पुराने मामले के खुलने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आयोग के आंतरिक कामकाज को लेकर भी विपक्ष के निशाने पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े कई फैसलों और आधिकारिक निर्देशों को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने रिकॉर्ड पर कम से कम 14 बार अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं. आरोप है कि ये निर्णय अन्य आयुक्तों की स्पष्ट सहमति के बिना लिए गए, जिसके कारण राजनीतिक दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुली 20 साल पुरानी फाइल, क्या है आरोप और इसमें कितनी सजा?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
Advertisement

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget