एक्सप्लोरर

General Knowledge: किस बोगी में चेन खींचकर रोकी गई है ट्रेन, रेलवे पुलिस को तुरंत कैसे लग जाता है पता? जानिए इसके पीछे की तकनीक

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा यातायात नेटवर्क है. साथ ही यह देश का सबसे बड़ा यात्री साधन भी है.

Indian Railway: भारत ऐसे देशों में शामिल है जिसकी यातायात सुविधा काफी विस्तृत है. बस से लेकर ऑटो, ट्रेन, हवाई जहाज, मेट्रो जैसी बेहतरीन यात्री सुविधाएं हमारे देश में हैं. जिसमें ट्रेन से प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं. भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा यातायात नेटवर्क है. साथ ही यह देश का सबसे बड़ा यात्री साधन भी है. देश में ट्रेन का जाल बिछा हुआ है. न सिर्फ यातायात बल्कि यह सामान को ढोने के लिए भी सबसे सस्ता और सुगम साधन है. लेकिन कई बार ट्रेन में लेट-लतीफी या वक्त-बेवक्त कहीं भी रुक जाने की समस्या होती है .जिसका एक कारण चेन पुलिंग भी है. हालांकि यह दिलचस्प बात है कि ट्रेन की चेन किसी भी बोगी में खींची जाए रेलवे पुलिस को तुंरत उसके बारे में पता चल जाता है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन सी तकनीक है, जिसके जरिए रेलवे पुलिस को चेन खींचने वाली बोगी के बारे में तुरंत पता चल जाता है-

क्या है चेन पुलिंग या आपातकालीन ब्रेक का महत्व-

अगर सफर करते समय आपके परिवार का कोई सदस्य,दोस्त या रिश्तेदार किसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रुकने के समय उतरा हो और उसके वापस आने से पहले ही ट्रेन चली जाए. इसके अलावा अन्य कोई भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना हो तो ऐसे में ट्रेन रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक दी गई है. जिसे हर बोगी में दी गई चेन खींचकर लगाया जा सकता है. इससे ट्रेन तुरंत रुक जाती है. जनरल, स्लीपर, एसी इन सभी कोचों में चेन पुलिंग या आपातकालीन ब्रेक लगे होते हैं. आप आपातकालीन स्थिति में चेन खींचकर ट्रेन रोक सकते हैं.

चेन पुलिंग के जरिए होता है सुविधा का दुरुपयोग-

इस जरूरी सुविधा का बहुत दुरुपयोग भी होता है. कई बार लोग कहीं भी चेन खींचकर ट्रेन रोक देते हैं. इसके अलावा बहुत बार लूटपाट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है. यही कारण है कि बेवजह और बिना आपात स्थिति के ट्रेन की चेन खींचने पर जुर्माने और सजा का प्रवधान है.

रेलवे पुलिस को तुरंत हो जाती है बोगी की जानकारी-

चेन पुलिंग के समय बोगी के ऊपर कोने में लगा एक वाल्व घूम जाता है. जिससे यह पता चल जाता है कि इसी बोगी से चेन पुलिंग की गयी है. इसके अलावा रेलवे पुलिस द्वारा एक और तरीके से चेन पुलिंग वाले बोगी को पहचाना जाता है. जिस बोगी से चेन पुलिंग हुई है उस बोगी से एयर प्रेशर लीक होने की आवाज आती है . इसके अलावा और भी तरीके है जिसके द्वारा चेन पुलिंग किस बोगी से की गयी है, यह पता लगाया जा सकता है.

  ये भी पढ़ें- General Knowledge: महिलाएं क्यों नहीं काटती कद्दू, क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए इससे जुड़ी खास मान्यताओं के बारे में

                  General Knowledge: पेट में कैसे घुलता है कैप्सूल का बाहरी हिस्सा, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget