एक्सप्लोरर

BJP Membership : बीजेपी में कैसे शामिल हो सकता है कोई शख्स? जानें राजनीतिक पार्टी जॉइन करने के नियम

BJP Membership : बीजेपी देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियों में से एक है. बहुत से युवा इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती हैं.

BJP Membership : मशहूर टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए. लिएंडर पेस की तरह देश में कई युवा ऐसे हैं, जो समाज के लिए काम करना चाहते हैं. ऐसे युवाओं में लीडरशिप की क्षमता भी होती है और वे लोगों के बीच रहकर बदलाव लाने का सपना देखते हैं. राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आप सीधे लोगों से जुड़कर समाज में योगदान दे सकते हैं. भारत में कई बड़े नेता ऐसे रहे हैं जिन्होंने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आगे चलकर बड़े पदों तक पहुंचे. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियों में से एक है. बहुत से युवा इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कोई शख्स बीजेपी में कैसे शामिल हो सकता है?

बीजेपी का इतिहास

भारतीय जनता पार्टी, जिसे आमतौर पर बीजेपी कहा जाता है, एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है. इसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. इस पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी. बाद में 1977 में इमरजेंसी खत्म होने के बाद जनसंघ का अन्य दलों के साथ विलय होकर जनता पार्टी बनी. कुछ समय बाद 1980 में बीजेपी का गठन हुआ. 

बीजेपी की सदस्यता के लिए जरूरी योग्यता

बीजेपी का सदस्य बनने के लिए बहुत ज्यादा योग्यता की जरूरत नहीं होती. पार्टी ने कुछ आसान नियम बनाए हैं. जिसमें आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. आप भारत के नागरिक होने चाहिए. किसी भी जाति, धर्म, शिक्षा या पेशे का व्यक्ति सदस्य बन सकता है. लगभग हर आम नागरिक इस पार्टी से जुड़ सकता है. 

ऑनलाइन तरीके से बीजेपी की सदस्यता कैसे लें?

1. अगर आप घर बैठे सदस्य बनना चाहते हैं, तो बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bjp.org/ पर जाएं.

2. वहां दिए गए सदस्यता फॉर्म को खोलें.

3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.

4. आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके नंबर वेरीफाई करें

5. इसके बाद Member ऑप्शन चुनें. अपनी नागरिकता, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करें.

6. अब अपनी फोटो अपलोड करें.

7. फोटो अपलोड करने के बाद अपना पता, राज्य, जिला और पिन कोड भरें.

8. अब Register पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें. इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, जिससे आप अपना मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, 

बीजेपी की सदस्यता मिस्ड कॉल से लेने का आसान तरीका

अगर आप इंटरनेट का यूज नहीं करना चाहते, तो अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल दें. आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें मेंबरशिप नंबर होगा. दिए गए लिंक पर जाकर अपनी जानकारी भरें. OTP से वेरिफिकेशन करें. लास्ट में अपना मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड कर लें. 

सदस्यता कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

मैसेज में मिले लिंक पर क्लिक करें. अब मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करें. अपनी पूरी जानकारी भरें. फोटो अपलोड करें. लास्ट में अपना कार्ड डाउनलोड करें. आप इसे सेव या शेयर भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Strait Of Hormuz Toll: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किन देशों के जहाजों को पार करने की परमीशन, भारत के अलावा और कौन-कौन से नाम?

बीजेपी कार्यालय जाकर सदस्य कैसे बनें?

अगर आप ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं, तो अपने शहर के बीजेपी कार्यालय जाएं. वहां सदस्यता फॉर्म भरें. अपनी जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपको एक सदस्यता स्लिप दी जाएगी. उसी में आपका मेंबरशिप नंबर होगा. 

बीजेपी में सदस्य बनने में समस्या आने पर कहां संपर्क करें?

अगर आपको सदस्य बनने में कोई परेशानी आती है, तो आप आप फोन नंबर 011-23500200 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक फोन करके बता सकते हैं. अगर आप चाहें तो टीम भाजपा के सपोर्ट सेल की ईमेल आईडी पर मेल भी भेज सकते हैं. इसकी मेल आईडी support.member@bjp.org है, इसके अलावा आप पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Bunker Buster Bomb: कितने रुपये में बनता है एक बंकर बस्टर बम, जानें ऐसे कितने बम फोड़ चुका अमेरिका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या अनशन करने वाले पर दर्ज हो सकता है आत्महत्या की कोशिश का केस, क्या हैं नियम?
क्या अनशन करने वाले पर दर्ज हो सकता है आत्महत्या की कोशिश का केस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget