एक्सप्लोरर

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टोल कौन-सा? रकम इतनी ज्यादा कि उड़ जाएंगे होश

आपने कभी भरथाना का नाम सुना है? दिल्ली से मुंबई को जोड़ने वाले रूट  पर गुजरात में NH-48 के वडोदरा-भरूच सेक्शन पर स्थित इस भरथाना टोल प्लाजा की कमाई देश में सबसे ज्यादा है.

Highest Earning Toll Plaza in India: आप जब भी अपनी गाड़ी से कहीं जाते हैं तो टोल प्लाजा से सामना जरूर होता होगा. यह वह जगह है, जहां पर आपसे सड़क पर चलने का टैक्स वसूला जाता है. आपका सामना ऐसे बहुत से टोल प्लाजा से हुआ होगा, लेकिन क्या आपको देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा के बारे में पता है? इस टोल प्लाजा की कमाई इतनी है कि पको होश उड़ जाएंगे. 

आपने कभी भरथाना का नाम सुना है? जाहिर है बहुत से लोगों ने नहीं सुना होगा, लेकिन दिल्ली से मुंबई को जोड़ने वाले रूट पर गुजरात में NH-48 के वडोदरा-भरूच सेक्शन पर स्थित इस भरथाना टोल प्लाजा की कमाई देश में सबसे ज्यादा है. इस टोल प्लाजा ने पिछले पांच सालों में सालाना औसतन 400 करोड़ रुपये की कमाई की है. आंकड़ों के मुताबिक, बीते पांच सालों यानी 2019 से 2024 तक इस टोल प्लाजा की कमाई 2044 करोड़ रुपये है. 

यह है सबसे बिजी रूट

भरथाना टोल प्लाजा देश का सबसे बिजी टोल प्लाजा होने के साथ ही सबसे ज्यादा व्यस्त रूट भी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में इस टोल प्लाजा ने सबसे अधिक कमाई की थी. टोल प्लाजा पर पिछले वित्तीय वर्ष 472.65 करोड़ रुपये का टोल जमा हुआ था. बता दें, भरथाना टोल प्लाजा पर कार, जीप या फिर वैन से यात्रा करने वाल लोगों को एकतरफा यात्रा के लिए 155 रुपये का टोल देना पड़ता है अगर दोनों तरफ की यात्रा करनी है तो 230 रुपये टोल देने पड़ते हैं. वहीं बस या ट्रक के लिए एकतरफा यात्रा के 515 रुपये और दोनों तरफ का 775 रुपये टोल पड़ता है. 

ये हैं देश के टॉप-5 टोल प्लाजा

गुजरात का भरथाना देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टोल प्लाजा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान का शाहजहांपुर टोल प्लाजा है, जिसकी पांच साल की कमाई 1884 करोड़ रुपये थे. तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगला का जलधुलागोरी टोल प्लाजा है. इसकी पिछले पांच साल की कमाई 1539 करोड़ रुपये है. वहीं, चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश का बड़ाजोर (1481 करोड़) और हरियाणा का घरौंडा (1314 करोड़) पांचवे नंबर पर कमाई करने वाला टोल प्लाजा है. 

यह भी पढ़ें: आखिर कितनी आबादी का बोझ उठा सकती है हमारी पृथ्वी, जनसंख्या बढ़ने के साथ क्या-क्या होंगी दिक्कतें?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget