एक्सप्लोरर

कहां से आया भाग्यनगर नाम, जो अब हैदराबाद की जगह ले सकता है! पढ़िए इसकी कहानी

Bhagyanagar Name history: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का नाम बदलने की मांग जोरो पर है और चुनाव में इस मुद्दे को भी अहम माना जा रहा है. हैदराबाद को अब भाग्यनगर किए जाने की बात चल रही है.

तेलंगाना की राजधानी अभी हैदराबाद है, लेकिन मांग है कि इसका नाम बदल दिया जाए और बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाए. वैसे पिछले कुछ सालों में देश के शहरों और रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं और अब इस रेस में हैदराबाद भी जुड़ गया है. हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने के बीच सवाल ये है कि आखिर नाम भाग्यनगर ही क्यों किया जा रहा है. भाग्यनगर नाम के पीछे की क्या कहानी है और इस नाम का हैदराबाद से क्या कनेक्शन है?

क्या है भाग्यनगर की कहानी?

भाग्यनगर नाम होने के पीछे कई तर्क हैं और ऐसा नहीं है कि ये नाम पहली बार सामने आया है. इतिहास के पन्नों में भी हैदराबाद का नाम भाग्यनगर दिखा है, लेकिन इसके साथ ही हैदराबाद भी लिखा गया है. इसलिए भाग्यनगर पहले भी रह चुका है. बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तर्क के हिसाब से भाग्यनगर का नाम भाग्य लक्ष्मी मंदिर के नाम पर रखा गया है, जो चारमीनार के पास है. लेकिन, कई इतिहासकारों का दावा है कि वहां पहले कोई ऐसा मंदिर नहीं रहा है. 

वैसे एक दलील में कहा गया है कि भाग्यमती के नाम पर हैदराबाद का नाम था. खास बात ये है कि सलारजंग म्यूज़ियम के एक शोध और किताब 'ऑन द हिस्ट्री ऑफ़ भाग्यमती' के आधार पर बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तर्क को लेकर कई जानकारियां हैं, जो इसे सच साबित करती हैं. कई रिपोर्ट में कहा गया है कि भाग्यमति के नाम पर इस शहर का नाम था, जो किसी सुल्तान की रखैल बताई जाती है. लेकिन, भाग्यमति और मुहम्मद कुली की प्रेम कहानी को कल्पना भी बताया जाता है. इसके अलावा भी कई हिस्ट्री डॉक्यूमेंट्स में भाग्यनगर नाम मिला है. 

इसके अलावा एक तर्क ये भी है कि हैदराबाद का नाम फरखुंडा के नाम पर रखा गया था, जिसका फारसी मतलब लकी सिटी यानी भाग्यनगर है. इस वजह से भी हैदराबाद का नाम भाग्यनगर बदलने की बात कही जाती है. 

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड टनल हादसा: जानिए कौन हैं रैट होल माइनर्स, जो चूहे की तरह करते हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?
राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?
Total Solar Eclipse 2026: बस 7 दिन... और गायब हो जाएगा सूरज, जानें कैसे? 
बस 7 दिन... और गायब हो जाएगा सूरज, जानें कैसे? 
Assam Flood Reasons: असम में बार-बार क्यों आती है बाढ़, क्यों नहीं हो पाता इसका इलाज?
असम में बार-बार क्यों आती है बाढ़, क्यों नहीं हो पाता इसका इलाज?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget